Zishan Alam | Kanpur Crime News / Girls Safety / Uttar Pradesh Latest News
कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जो लड़कियों की हिम्मत और आत्मरक्षा का बड़ा उदाहरण बन गई है। यहां एक शादीशुदा मनचला पिछले कई दिनों से गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। लगातार समझाने के बाद भी जब उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं, तो लड़की ने ऐसा पलटवार किया कि पूरा गांव दंग रह गया।
घटना कैसे हुई?
सोमवार को लड़की खेत में मिट्टी लेने गई थी। मौका देखते ही आरोपी चंपी जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है चुपचाप उसके पीछे पहुंच गया। उसने लड़की को दबोचकर जबरदस्ती Kiss करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया, लेकिन उसने उसे छुड़ने नहीं दिया।
इसी दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए सबसे बड़ा कदम उठाया उसने आरोपी की जीभ अपने दांतों से जोर से काट दी।
दर्द से तड़पता आरोपी वहीं जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से लगातार खून बहने लगा। यह पूरी घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई।
परिवार का आरोप और पुलिस की जांच
आरोपी के परिवार ने शुरुआत में दावा किया कि लड़की के भाइयों ने उसकी जीभ काटी है। लेकिन पुलिस जांच में साफ हुआ कि घटना के समय लड़की के भाई गांव में मौजूद ही नहीं थे।
आरोपी को पहले बिल्हौर अस्पताल और फिर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
थाना इंचार्ज अशोक कुमार सरोज ने बताया कि लड़की की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी के ठीक होते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
लड़की की बहादुरी बना संदेश
कानपुर का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना बताती है कि महिलाओं को गलत हरकतों का सामना करने पर चुप नहीं रहना चाहिए। लड़की की हिम्मत ने न सिर्फ उसे बचाया, बल्कि उन मनचलों को भी संदेश दिया है जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं।
यह घटना महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित करती है कि समय आने पर आत्मरक्षा ही सबसे बड़ा हथियार होती है।
Latest Updates, Crime News और Women Safety की हर खबर सबसे पहले — Khabar 24 Express पर।
Google Verified Portal भरोसेमंद और तेज़।
अगर आप भी ऐसी जरूरी खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पाना चाहते हैं, तो वेबसाइट को फॉलो करते रहें।
Zishan Alam | Kanpur Crime News / Girls Safety / Uttar Pradesh Latest News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7