Akash Dhake | Mumbai : बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अब महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक दांव खेल दिया है।
बीएमसी चुनाव से पहले पार्टी ने अचानक ऐसा फैसला लिया है, जिसने शरद पवार और उद्धव ठाकरे दोनों खेमों में हलचल पैदा कर दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित हार के बाद अब पार्टी ने महाराष्ट्र में अपनी रणनीति बदल दी है। मुंबई में हुए “लक्ष्य 2026” शिविर में कांग्रेस ने साफ ऐलान किया कि वह बीएमसी चुनाव महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी। मुंबई कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि पार्टी सभी 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह फैसला सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार के लिए बड़ा झटका है। बीएमसी में बीजेपी को रोकने के लिए वे एक संयुक्त मोर्चा बनाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस का यह एकला चलो रुख अब समीकरण पलट सकता है।
इसी शिविर में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने एक और संकेत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन बड़ी पार्टियों के साथ नहीं।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का परिणाम निराशाजनक जरूर है, लेकिन बीएमसी चुनाव में कांग्रेस को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी और मुंबई में पार्टी का झंडा फिर से बुलंद करना होगा।
अगर बिहार के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो एनडीए ने भारी जीत हासिल करते हुए 202 सीटें जीतीं, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया। जन सुराज का तो इस बार खाता तक नहीं खुल पाया।
तो कांग्रेस का महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कितना बड़ा राजनीतिक जोखिम है? क्या यह कदम कांग्रेस के लिए शक्ति साबित होगा या फिर नुकसान? आने वाले हफ्ते में तस्वीर और साफ होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, मुंबई
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express