Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Saudi Arabia बस हादसा: उमराह यात्रियों से भरी बस और टैंकर की भीषण टक्कर… 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Saudi Arabia बस हादसा: उमराह यात्रियों से भरी बस और टैंकर की भीषण टक्कर… 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब से आई दर्दनाक तस्वीरों ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया है।

उमराह के लिए गए भारतीयों से भरी बस मदीना के पास तेल के टैंकर से टकरा गई… टक्कर के बाद बस आग के गोले में तब्दील हो गई… और कुछ ही मिनटों में 45 भारतीयों की जिंदगी खत्म हो गई।

मरने वालों में अधिकांश हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर विदेश मंत्री जयशंकर तक… सभी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

ये हादसा रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक उमराह यात्रियों को लेकर जा रही बस मक्का से मदीना की ओर बढ़ रही थी। बस जैसे ही मदीना के करीब मुहरास या मुफरिआत इलाके में पहुंची… सामने से आ रहे डीजल टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई और लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे… और लपटों ने उन्हें घेर लिया। बस में कुल 46 लोग सवार थे… जिनमें से 45 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सिर्फ एक शख्स जीवित बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त VC सज्जनार ने बताया कि बीती 9 नवंबर को हैदराबाद से 54 लोग उमराह के लिए जेद्दाह गए थे। इनमें से कई लोग एक कार से अलग निकले… और चार लोग मक्का में ही रुक गए। बाकी यात्री इसी बस में सफर कर रहे थे, जो हादसे का शिकार हुई। ये सभी 23 नवंबर को भारत लौटने वाले थे।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी जानकारी दी कि शुरुआती रिपोर्ट्स में 40 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हुई है। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से शवों को भारत लाने में मदद की अपील की है।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा “मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुए हादसे से बेहद दुखी हूं… घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
भारत का रियाद स्थित दूतावास और जेद्दाह का महावाणिज्य दूतावास लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है।

तेलंगाना सरकार ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत पूरी जानकारी जुटाने और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

जेद्दाह स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24×7 कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर जारी किया है:
8002440003

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, AIMIM के नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सऊदी अरब का ये हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं… बल्कि 45 परिवारों के सपनों का अचानक अंत है। उमराह के लिए गए लोग… कुछ ही पलों में आग की भयंकर लपटों में समा गए। भारतीय एजेंसियाँ और सऊदी अधिकारी लगातार राहत और पहचान के काम में जुटे हुए हैं।

अगर आप ऐसी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं… तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें… वीडियो को लाइक करें… और बेल आइकन दबाना न भूलें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe