राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब माही बैक वाटर एरिया से एक 18 साल की युवती का शव बरामद हुआ।
बता दें कि मृतका की पहचान डूंगरपुर जिले के पाड़वा गांव की रहने वाली डिंपल यादव के रूप में हुई है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
पुलिस अब कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम हो चुका है और अब मौत के असली कारणों की जांच जारी है।
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के चाचा कोटा इलाके में गुरुवार की सुबह माही बैक वाटर में तैरता एक शव मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को घेराबंदी कर शव को बाहर निकाला। पहली ही नजर में साफ था कि मामला सामान्य नहीं है। शव एक युवती का था उम्र करीब 18 साल।
शव की जेब की तलाशी ली गई तो आधार कार्ड मिला। इसी कार्ड से पता चला कि मृतका का नाम डिंपल यादव है और वह डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के पाड़वा गांव की रहने वाली थी। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और देखते ही रो पड़ा। परिजनों ने साफ-साफ कहा कि यह हादसा नहीं, उनकी बेटी की हत्या है।
मृतका के पिता भरत यादव ने बताया कि डिंपल शनिवार को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। उन्होंने इसकी गुमशुदगी रविवार को दर्ज कराई थी। पिता ने अपनी रिपोर्ट में दो युवकों पूंजपुर निवासी मयूर यादव और लोहारिया निवासी विक्रम यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डिंपल दोनों से बात करती थी और उन्हें शक है कि उसी से जुड़े विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।
कोतवाली थाना अधिकारी रूपसिंह ने बताया कि पुलिस अब कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल के आसपास के एरिया की गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारण साफ होंगे। पुलिस का कहना है कि पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच क्या सच उजागर करेगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल 18 साल की इस युवती की मौत कई सवाल छोड़ गई है।
ऐसी ही बड़ी और तेज खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाएं और हमारे साथ जुड़े रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, डूंगरपुर
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7