Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bihar Exit Poll Big Update: 14 में से सिर्फ 2 सर्वे बना रहे हैं Mahagathbandhan की सरकार, Tejashwi Yadav बन सकते हैं CM?

Bihar Exit Poll Big Update: 14 में से सिर्फ 2 सर्वे बना रहे हैं Mahagathbandhan की सरकार, Tejashwi Yadav बन सकते हैं CM?

Bihar Election 2025 Exit Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब पूरा देश 14 नवंबर का इंतज़ार कर रहा है। लेकिन नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ा दिया है। जहां एक तरफ ज़्यादातर सर्वे एनडीए को बहुमत की ओर बढ़ते दिखा रहे हैं, वहीं 14 में से केवल 2 एग्जिट पोल ऐसे हैं जो महागठबंधन की सरकार बनते हुए दिखा रहे हैं — और इन्हीं सर्वे ने चुनावी चर्चा को नया मोड़ दे दिया है।

Journo Mirror Survey का बड़ा दावा:
सबसे चौंकाने वाला अनुमान आया है Journo Mirror के सर्वे से। इस एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 130 से 140 सीटें जीतता नजर आ रहा है, जबकि एनडीए को सिर्फ 100 से 110 सीटें दी गई हैं।
यानी इस सर्वे के मुताबिक बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

AI Politics Survey में भी कड़ी टक्कर:
AI Politics के एग्जिट पोल में बेहद रोमांचक मुकाबला दिखाया गया है —
एनडीए: 121 सीटें
महागठबंधन: 119 सीटें
इस सर्वे में RJD को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। यानी अगर कुछ सीटों पर उलटफेर हुआ, तो भी बाजी महागठबंधन के हाथ में जा सकती है।

बाकी Khabar 24 Express की टीम ने बिहार में काफी लोगों से बात की, वहां के नेताओं से भी बातचीत हुई जिसमें NDA के नेता भी शामिल हैं। यहां हमारे दूसरे सर्वे में महागठबंधन जीतता नजर आ रहा है।

हमारे अनुमान के मुताबिक :

  • NDA: 170-185 Seats
  • INDI Alliance : 60-70 Seats
  • Others : 5-10 Seat

बाकी 12 सर्वे क्यों बता रहे NDA की वापसी?
मैटराइज-IANS, पीपुल पल्स, चाणक्य, पोलस्ट्रेट, दैनिक भास्कर सहित कुल 12 सर्वे NDA को बढ़त देते हुए दिखा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार
NDA: 140–150 सीटें (औसतन 145)
महागठबंधन: 85–95 सीटें (औसतन 91)
अन्य: लगभग 5 सीटें

यह ट्रेंड बताता है कि ज़्यादातर एजेंसियां अभी भी नीतीश कुमार–मोदी गठबंधन को मजबूत बढ़त दे रही हैं।

लेकिन 2 सर्वे क्यों बदल रहे राजनीतिक समीकरण?
क्योंकि ये दोनों सर्वे सीधे-सीधे कह रहे हैं कि

  • तेजस्वी यादव CM बन सकते हैं
  • महागठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब या ऊपर जा सकता है
  • RJD इस बार सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है

और यही वजह है कि बिहार की राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल है

  • क्या इस बार एग्जिट पोल गलत साबित होंगे?
  • क्या तेजस्वी यादव कोई बड़ा चमत्कार कर देंगे?
  • या फिर NDA फिर से सत्ता में लौटेगा?

अब फैसला जनता का है और तस्वीर 14 नवंबर को साफ होगी।


सबसे भरोसेमंद चुनाव कवरेज के लिए Khabar 24 Express से जुड़े रहें। अगर आप बिहार चुनाव के हर अपडेट सबसे पहले चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएंKhabar 24 Express — नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading