Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र: मातोश्री के ऊपर अज्ञात ड्रोन! सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महाराष्ट्र: मातोश्री के ऊपर अज्ञात ड्रोन! सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Akash Dhake Mumbai : महाराष्ट्र की सियासत के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक… मुंबई का बांद्रा. और यहीं स्थित है ठाकरे परिवार का घर मातोश्री. लेकिन शनिवार को यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे इलाके की सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया. मातोश्री के ठीक ऊपर एक अज्ञात ड्रोन मंडराता देखा गया… और कुछ ही मिनटों में ये खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई।


क्या ये जासूसी थी? या फिर कोई तकनीकी सर्वे? असली सच क्या है… इस पूरी रिपोर्ट में समझते हैं।

शनिवार, 8 नवंबर… बांद्रा क्षेत्र में अचानक लोगों की नजर एक उड़ते हुए ड्रोन पर पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ड्रोन मातोश्री और MMRDA ऑफिस के बीच कुछ देर तक मंडराता रहा।


मातोश्री की सुरक्षा में मौजूद जवानों ने तुरंत इसका वीडियो शूट किया और उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी.
क्योंकि ये इलाका हाई सिक्योरिटी ज़ोन है जहाँ किसी भी तरह का ड्रोन उड़ना प्रतिबंधित माना जाता है

इस घटना के सामने आते ही ठाकरे गुट की तरफ से बड़ा बयान आया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि यह ड्रोन उद्धव ठाकरे से मिलने आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए उड़ाया गया था. सवाल ये उठा—क्या मातोश्री की जासूसी की जा रही है?

लेकिन दूसरी तरफ मुंबई पुलिस की प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग रही. उन्होंने कहा कि ये ड्रोन किसी निगरानी या जासूसी के लिए नहीं था… बल्कि BKC और खेरवाड़ी क्षेत्र में MMRDA का अधिकृत ड्रोन सर्वे चल रहा था।

यानी पुलिस का दावा है सब कुछ नियमों के तहत था… कोई सुरक्षा खतरा नहीं।

हालांकि ठाकरे गुट इस बात से सहमत नहीं है. उनका कहना है कि चाहे ड्रोन सर्वे को अनुमति मिली हो, लेकिन मातोश्री के आसपास या ऊपर किसी भी तरह के उड़ने वाले उपकरण पर पूरी तरह पाबंदी होनी चाहिए।

ड्रोन नीति के मुताबिक मुंबई के कई हिस्सेnखासतौर पर VIP निवास और सरकारी इलाके रेड ज़ोन में आते हैं, जहां बिना मंजूरी ड्रोन उड़ाना पूरी तरह बैन है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, यह पता लगाने के लिए कि ड्रोन लॉन्च कहाँ से हुआ था और वास्तव में कौन इसका ऑपरेटर था।

तो सवाल अभी भी वही है… क्या यह सिर्फ सर्वे ड्रोन था? या फिर मातोश्री जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश की आहट?

जांच जारी है… और जैसे ही कोई अपडेट आएगा, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।

अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें… बेल आइकन दबाएं… ताकि ऐसी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, मुंबई


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading