मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को फंसा लिया।
दरअसल, हामिद खान रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक हामिद ने सोशल मीडिया एप के ज़रिए एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे उसने लड़की को मिलने के लिए राज़ी किया और मौका पाकर उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं, जिन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
बुधवार की रात लड़की अपने घर से निकलकर सतना बस स्टैंड पहुंची। हामिद उसे लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था, लेकिन तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिवार के लोग तुरंत स्टेशन पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इस बीच हामिद किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन उसका मोबाइल फोन परिजनों के हाथ लग गया। जब मोबाइल की जांच की गई तो उसमें नाबालिग के अश्लील वीडियो और फोटो मिले।
परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही हामिद को सतना बुलाया गया, पुलिस की मदद से उसे कोलगवां थाने के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फेक पहचान बनाकर नाबालिग से दोस्ती की, फिर दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी। फिलहाल आरोपी हामिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने केस डायरी को विस्तृत जांच के लिए रामपुर बघेलान थाना स्थानांतरित कर दिया है।
फिलहाल पुलिस हामिद के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने और कितनी लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7