
Akash Dhake | यवतमाल 06/11/25 : शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने संगठन को मज़बूती देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से विजय चोरडिया को यवतमाल–वणी–राळेगांव विधानसभा क्षेत्र का जिल्हा संयोजक नियुक्त किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, विजय चोरडिया को यह जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए सौंपी गई है। उनका कार्यक्षेत्र पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और हिंदुत्ववादी विचारधारा को अधिक व्यापक रूप से फैलाना रहेगा।
शिवसेना ने विश्वास जताया है कि चोरडिया अपने नेतृत्व में न केवल पार्टी की जड़ों को मज़बूत करेंगे, बल्कि धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।

चोरडिया के नेतृत्व में यवतमाल में बढ़ रही है शिवसेना (शिंदे गुट) की ताकत
विजय चोरडिया के नेतृत्व में यवतमाल में बड़ी संख्या में लोग शिवसेना (शिंदे गुट) से जुड़ रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि
“हमारे नेता विजय चोरडिया जहां जाएंगे, हम भी वहीं जाएंगे।”
बता दें कि विजय चोरडिया के भाजपा छोड़ने के बाद, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कई स्थानीय नेता अब शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो चुके हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चोरडिया की लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ ने शिंदे गुट को यवतमाल में नई ऊर्जा दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास है कि आने वाले समय में शिवसेना (शिंदे गुट) इस क्षेत्र में और अधिक प्रभावशाली बनकर उभरेगी।
रिपोर्ट: खबर 24 एक्सप्रेस डिजिटल टीम
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7