Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बेंगलुरु में सनसनी: सर्जन बोला “तुम्हारे लिए मैंने पत्नी को मार डाला” | चैट से खुली हत्या की गुत्थी

बेंगलुरु में सनसनी: सर्जन बोला “तुम्हारे लिए मैंने पत्नी को मार डाला” | चैट से खुली हत्या की गुत्थी

Crime News बेंगलुरु – कर्नाटक की राजधानी से आई इस चौंकाने वाली खबर ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। एक नामी डॉक्टर, जिसने लोगों की जान बचाने की कसम खाई थी, उसने अपनी ही पत्नी की जान ले ली — वो भी सिर्फ अपनी प्रेमिका के लिए! मामला बेंगलुरु के मशहूर विक्टोरिया हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी का है, जिसने अपनी पत्नी डॉ. कृतिका की हत्या कर दी और उसे ‘नेचुरल डेथ’ दिखाने की कोशिश की।

पुलिस जांच में सामने आया कि डॉ. महेंद्र ने अपनी पत्नी को प्रोपोफोल नाम की बेहोश करने वाली दवा की ओवरडोज दी। यह वही दवा है जो ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। लेकिन इस बार इसे हथियार बना दिया गया हत्या के लिए!

प्यार, धोखा और मौत का खौफनाक ट्रायंगल

दोनों डॉक्टरों की शादी मई 2024 में हुई थी। बाहर से खुशहाल जोड़ा लगने वाले इन दोनों के बीच दरार तब आई जब कृतिका को अपने पति के किसी और से रिश्ते का शक हुआ।
दरअसल, महेंद्र की ज़िंदगी में पहले से एक और महिला थी — उसकी प्रेमिका। और उसी के लिए उसने वो खतरनाक फैसला ले लिया जिसने उसकी पूरी ज़िंदगी बदल दी।

21 अप्रैल की रात… मौत का इंजेक्शन

उस रात डॉक्टर महेंद्र ने अपनी पत्नी को घर पर ही इलाज के बहाने इंजेक्शन लगाया और नींद की गोलियां दीं। कुछ ही देर में कृतिका की तबीयत बिगड़ने लगी और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, वह दम तोड़ चुकी थी।
शुरुआत में सबने माना कि मौत अचानक हुई, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सबके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। रिपोर्ट में पाया गया कि कृतिका के शरीर में प्रोपोफोल की मात्रा खतरनाक रूप से ज़्यादा थी।

मोबाइल चैट ने खोल दी पोल

कृतिका के पिता ने जब अपने दामाद पर शक जताया तो पुलिस ने महेंद्र के मोबाइल की जांच कराई। फिर जो मिला उसने केस की दिशा ही बदल दी


“तुम्हारे लिए मैंने अपनी पत्नी को मार डाला।”


यह वो संदेश था जो डॉक्टर महेंद्र ने अपनी प्रेमिका को भेजा था। यही चैट इस पूरे हत्याकांड की सबसे बड़ी कड़ी साबित हुई।

पुलिस हिरासत में सर्जन, प्रेमिका से पूछताछ जारी

15 अक्टूबर को पुलिस ने डॉ. महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उस प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है, जिसे यह मैसेज भेजा गया था। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

पेशे का अपमान, इंसानियत की हार

डॉक्टर का काम जान बचाना होता है, लेकिन यहां एक सर्जन ने अपने ही हाथों से इंसानियत की सर्जरी कर दी। लालच और हवस के आगे उसने न सिर्फ अपनी पत्नी को खोया, बल्कि अपना करियर और सम्मान भी मिट्टी में मिला दिया।

यह मामला एक सबक है प्यार के नाम पर जुनून जब अंधा हो जाता है, तो वो मौत बन जाता है।

अगर आप भी ऐसी सच्ची, सनसनीखेज और एक्सक्लूसिव खबरें पढ़ना चाहते हैं तो ‘खबर 24 एक्सप्रेस’ से जुड़े रहें नई सोच, नया भारत।


Tags:
बेंगलुरु सर्जन हत्या, डॉक्टर महेंद्र रेड्डी, डॉ कृतिका मर्डर केस, प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, बेंगलुरु क्राइम न्यूज, Victoria Hospital Murder Case, Bangalore Doctor Crime News, shocking murder in Bangalore, Bengaluru surgeon kills wife, love affair murder case.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading