बेंगलुरु से आई इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक मामूली सड़क विवाद कैसे खूनी वारदात में बदल गया, ये सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
25 अक्टूबर की रात, एक पति-पत्नी ने सिर्फ एक छोटी-सी टक्कर का बदला लेने के लिए फूड डिलीवरी एजेंट का दो किलोमीटर तक पीछा किया… और फिर कार से टक्कर मारकर उसकी जान ले ली।
ये मामला है बेंगलुरु के नटराज लेआउट का। जहां 25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे एक डिलीवरी एजेंट दर्शन अपनी स्कूटी से ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था।
रास्ते में उसकी स्कूटी गलती से एक कार के साइड मिरर से छू गई। दर्शन ने तुरंत माफी मांगी और आगे बढ़ गया। लेकिन कार में बैठे कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट ट्रेनर मनोज कुमार और उसकी पत्नी आरती शर्मा ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया।
गुस्से में दोनों ने यू-टर्न लिया… और स्कूटी का पीछा शुरू कर दिया। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, मनोज ने कार को जोरदार टक्कर मारी। स्कूटी उछलकर गिर गई। दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच्चाई सामने आई कपल ने जानबूझकर टक्कर मारी थी, और फिर वहां से फरार हो गए थे। इतना ही नहीं, करीब रात 9:40 बजे दोनों वापस घटनास्थल पर लौटे, मास्क पहनकर, ताकि टूटे हुए कार के हिस्से वहां से इकट्ठा कर सकें। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया उसी वक्त लगे कैमरे ने दोनों को कैद कर लिया।
पुलिस ने मनोज और आरती को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी लोकेश जगलासर ने बताया कि दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है।
फिलहाल दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
दर्शन, जो रोज़ लोगों के घर खाना पहुंचाता था, उसे नहीं पता था कि एक छोटी-सी गलती उसकी जान ले लेगी। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7