Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली में UPSC छात्र रामकेश मीणा की सनसनीखेज हत्या: फॉरेंसिक स्टूडेंट प्रेमिका अमृता ने क्राइम सीरीज देखकर रची खौफनाक साजिश

दिल्ली में UPSC छात्र रामकेश मीणा की सनसनीखेज हत्या: फॉरेंसिक स्टूडेंट प्रेमिका अमृता ने क्राइम सीरीज देखकर रची खौफनाक साजिश

“गांधी विहार में UPSC छात्र रामकेश मीणा की हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान ने दो साथियों के साथ मिलकर रचा था पूरा प्लान।”

दिल्ली UPSC मर्डर केस: प्यार, धोखा और मौत – क्राइम सीरीज से सीखी ‘परफेक्ट मर्डर’ की कहानी

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में हुई एक हत्या ने राजधानी को हिला कर रख दिया है। ये कहानी किसी क्राइम थ्रिलर सीरीज जैसी लगती है, लेकिन ये हकीकत है। 32 वर्षीय UPSC छात्र रामकेश मीणा की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान ने अपने दो दोस्तों की मदद से की और हत्या को हादसा दिखाने की ऐसी कोशिश की कि पुलिस भी शुरुआती जांच में उलझ गई।

घटना 6 अक्टूबर की रात की है। जब गांधी विहार में अचानक एक कमरे में आग लगने और धमाका होने की खबर आई। शुरुआत में पुलिस को लगा कि शायद AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। लेकिन जब फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, तो एक सनसनीखेज साजिश सामने आई।

पुलिस के अनुसार, रामकेश मीणा अपनी प्रेमिका अमृता चौहान के साथ लिव-इन में रह रहे थे। अमृता कोई आम लड़की नहीं थी वह फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी, जिसे क्राइम और सबूत मिटाने की बारीक जानकारी थी। लेकिन यही जानकारी जब जुनून में बदली, तो उसने ऐसा खेल रच दिया, जिससे सब हैरान रह गए।

अमृता का आरोप था कि रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो अपने लैपटॉप में सेव कर रखे थे और उन्हें डिलीट करने से मना कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए और अमृता ने ‘मर्डर प्लान’ बना लिया। अब अमृता की बात में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन एक बात तो साफ हो गई कि आरोपी कितना भी पढ़ा लिखा हो, फॉरेंसिक साइंस का एक्सपर्ट क्यों न हो। वो कानून से बड़ा नहीं हो सकता है। एक दिन शिकंजे में आ ही जाता है।

पुलिस जांच में पता चला कि अमृता ने कई क्राइम वेब सीरीज देखी थीं ताकि उसे पता चल सके कि हत्या को हादसे जैसा कैसे दिखाया जाए। उसने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप को इस प्लान में शामिल किया।

6 अक्टूबर की रात तीनों गांधी विहार पहुंचे। कमरे में मौजूद रामकेश को अमृता और सुमित ने मिलकर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद अमृता ने कमरे में रखे घी, तेल, शराब और गैस जैसी ज्वलनशील चीजें रामकेश के शरीर पर उड़ेल दीं। संदीप, जो LPG गैस से जुड़ा काम करता था, उसने सिलेंडर का पाइप लीक किया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अमृता ने दरवाजे की जाली में एक छोटा छेद किया ताकि बाहर से आग लगाई जा सके। कुछ ही मिनटों में जोरदार धमाका हुआ और पूरा कमरा जल उठा।

शुरुआत में मामला दुर्घटना लग रहा था, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरा खेल पलट दिया। वीडियो में दो नकाबपोश दिखे जो घर में घुसे और कुछ देर बाद बाहर निकले। उसी वक्त धमाका हुआ। जब मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई, तो अमृता का फोन उसी इलाके में एक्टिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अमृता को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने सारा सच कबूल कर लिया।

पुलिस ने अमृता, सुमित और संदीप तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और जले हुए कपड़े बरामद किए गए हैं।

यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है जहां प्यार ने शक का रूप लिया और शक ने जान ले ली।
एक तरफ वो लड़का जो देश की सेवा का सपना देख रहा था, दूसरी तरफ वो लड़की जिसने प्यार के नाम पर उसकी जिंदगी खत्म कर दी।

क्राइम सीरीज देखकर बनाई गई ‘रियल मर्डर प्लानिंग’ अब अमृता को खुद जेल की सलाखों के पीछे ले गई।

जैसा कि पुलिस अधिकारी ने कहा“अमृता को क्राइम छिपाना तो आता था, लेकिन वो ये भूल गई कि सच हमेशा अपने निशान छोड़ जाता है।”


Tags
दिल्ली UPSC छात्र हत्या, गांधी विहार मर्डर केस, रामकेश मीणा मर्डर, अमृता चौहान गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस क्राइम केस, UPSC Aspirant Murder Delhi, फॉरेंसिक स्टूडेंट मर्डर, क्राइम सीरीज से प्रेरित हत्या, दिल्ली लेटेस्ट क्राइम न्यूज


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading