Zishan Alam | Raebareli News : रायबरेली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
नगर पालिका ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पूजा सामग्री को नदी में न फेंकें, बल्कि उसे घर ले जाएं या तय अर्पण पात्र में डालें। इससे नदी की स्वच्छता बनी रहेगी और छठ महापर्व का धार्मिक वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका ने पीने के पानी, डस्टबिन और मोबाइल टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में घाटों पर तैनात किया गया है ताकि महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन का दावा है कि इस बार छठ व्रतियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा करने का पूरा अवसर मिलेगा।
Khabar 24 Express नई सोच, नया भारत।
अगर आपको ये रिपोर्ट पसंद आई हो तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और बेल आइकन ज़रूर दबाएं ताकि आपको देश और समाज की ऐसी ही ज़मीनी रिपोर्ट्स सबसे पहले मिलें।
Bureau Report : Zishan Alam, Raebareli
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7