Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा हादसा, घाट से गिरा वाहन 8 की दर्दनाक मौत, चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया गहरा दुख

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा हादसा, घाट से गिरा वाहन 8 की दर्दनाक मौत, चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया गहरा दुख

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है… नंदुरबार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन घाट से नीचे जा गिरा और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा नंदुरबार जिले के शहादा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत चंदशाली घाट पर हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हैं।


स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

इस हादसे पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

नंदुरबार हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है और हादसे की जांच की जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और बेल आइकन जरूर दबाएं ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। आप देख रहे हैं Khabar 24 Express नई सोच, नया भारत।

ब्यूरो रिपोर्ट: आकाश ढाके (नंदुरबार, महाराष्ट्र)


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe