Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Shivsena नेता Vijay Chordiya ने दी Diwali की शुभकामनाएं, गरीबों के बीच बांटी खुशियां

Shivsena नेता Vijay Chordiya ने दी Diwali की शुभकामनाएं, गरीबों के बीच बांटी खुशियां

Manish Kumar Ankur | Nagpur : दीपों के इस पावन पर्व पर विदर्भ की राजनीति और समाजसेवा से जुड़ा एक नाम, विजय चोरड़िया, इस बार भी लोगों के बीच खुशियां बांटते नज़र आए।

शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख नेता विजय चोरड़िया ने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और वणीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विजय चोरड़िया ने कहा कि “दिवाली सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह दूसरों के जीवन में उजाला फैलाने का मौका है।” इसी सोच के साथ वे हर साल की तरह इस बार भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाइयां, कपड़े और दीवाली की सामग्री वितरित कर रहे हैं।

इस मौके पर उनके बेटे कुणाल चोरड़िया ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हमारे पिता हमेशा समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाने की कोशिश करते हैं, और यही हमारी असली परंपरा है।”

बता दें कि विजय चोरड़िया ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई और हर बार की तरह उन्होंने गरीब, जरूरतमंद परिवारों को भी इस खुशी में शामिल किया।

गौरतलब है कि हाल ही में विजय चोरड़िया ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया था। जिसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना गया। उनके इस कदम से विदर्भ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। वहीं, दिवाली के मौके पर उनकी सामाजिक पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी हैं।

खबर 24 एक्सप्रेस की ओर से भी विजय चोरड़िया और उनके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
नयी सोच, नया भारत – खबर 24 एक्सप्रेस

Bureau Report : Manish Kumar Ankur, Wani


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading