Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Flight के Washroom में सिगरेट पीने लगा यात्री, मची अफरा-तफरी, फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Flight के Washroom में सिगरेट पीने लगा यात्री, मची अफरा-तफरी, फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में उड़ते विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री अचानक वॉशरूम में जाकर सिगरेट पीने लगा। धुआं फैलते ही यात्रियों में डर और अफरा-तफरी मच गई।

मामला इतना गंभीर था कि फ्लाइट को इमरजेंसी में लैंड कराना पड़ा। ये पूरी घटना मुंबई लौट रही फुकेट-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिसके बाद आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने फ्लाइट के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद एक शख्स ने इन नियमों को खुलेआम तोड़ दिया।

फुकेट से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक यात्री वॉशरूम में जाकर सिगरेट पीने लगा। कुछ ही देर में धुआं फैलने लगा और यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी घबरा गए और फ्लाइट स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरते ही 25 साल के यात्री भव्य गौतम जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दक्षिण मुंबई के नेपियंसी रोड का रहने वाला बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक जैन ने फ्लाइट के शौचालय में सिगरेट जलाई थी, जो कि विमान अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध है। भारत में किसी भी यात्री उड़ान में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित है।

फिलहाल आरोपी को विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading