Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bihar में Amit Shah की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के आगे आ गई अंजान कार, मचा हड़कंप

Bihar में Amit Shah की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के आगे आ गई अंजान कार, मचा हड़कंप

देश के गृह मंत्री और बीजेपी के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अमित शाह की सुरक्षा में बिहार में बड़ा फेलियर देखने को मिला।

विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच जब शाह पटना से समस्तीपुर के लिए रवाना हो रहे थे, तब उनके काफिले के ठीक आगे एक अज्ञात कार आ गई।

सड़क पर अचानक इस कार को देखकर सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उन्होंने चिल्लाकर कार को हटवाया।

हालांकि किसी तरह मामला संभल गया और अमित शाह का काफिला बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट पहुंच गया। लेकिन सवाल ये है कि देश के गृह मंत्री के रास्ते में आखिर यह अज्ञात वाहन पहुंचा कैसे?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर हैं। लेकिन इस दौरे के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई जिसने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, अमित शाह पटना के एक निजी होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। उनका काफिला जैसे ही पटना एयरपोर्ट के करीब पहुंचा, तभी अचानक एक अज्ञात कार सड़क पर आ गई। यह कार सीधे शाह के काफिले के ठीक सामने पहुंच गई।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट रोड पर अचानक एक कार और एक साइकिल सवार दिखाई देते हैं। इसी दौरान पीछे से अमित शाह का हाई सिक्योरिटी काफिला आता है। जैसे ही सुरक्षा कर्मियों की नजर इस गाड़ी पर पड़ती है, उनमें हड़कंप मच जाता है। एक जवान जोर-जोर से चिल्लाते हुए कार को हटाने के लिए कहता है, वहीं दूसरा सुरक्षाकर्मी दौड़कर गाड़ी को साइड कराने की कोशिश करता है। साइकिल सवार भी खुद को सुरक्षित करने के लिए फुटपाथ पर चढ़ जाता है। कुछ ही सेकंड में स्थिति नियंत्रण में आती है और अमित शाह का काफिला बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो जाता है।

लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद यह स्थिति बनी कैसे? जब देश के गृह मंत्री का रूट पूरी तरह से क्लियर होना चाहिए था, तब यह अंजान वाहन उस रास्ते पर पहुंचा कैसे? क्या सुरक्षा में कोई गंभीर लापरवाही हुई है? और अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

गृह मंत्री अमित शाह आज समस्तीपुर के सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में वह विधानसभा चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जीत का रोडमैप तय करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर अंतिम रणनीति पर मुहर लगाएंगे।

लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले हुई इस सुरक्षा चूक ने बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि केंद्र और राज्य सरकार इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है।

आपको क्या लगता है, देश के गृह मंत्री की सुरक्षा में हुई यह चूक महज एक गलती है या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा? अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं। अगर वीडियो पसंद आया हो तो चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe