Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule ने भरी चुनावी हुंकार, नागपुर से पदवीधर मतदाता मिशन की शुरुआत

Chandrashekhar Bawankule ने भरी चुनावी हुंकार, नागपुर से पदवीधर मतदाता मिशन की शुरुआत

महाराष्ट्र की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर और प्रभावशाली नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने 2025 के चुनावी रण के लिए बिगुल बजा दिया है। नागपुर में आयोजित एक अहम समीक्षा बैठक में उन्होंने पदवीधर मतदाता पंजीकरण को मिशन मोड में करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का संदेश दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बावनकुले सबसे आगे नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी पदवीधर निर्वाचन में जीत तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता मतदाता पंजीकरण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले।

बावनकुले ने कहा, “जितनी अधिक संख्या में पदवीधर मतदाताओं का पंजीकरण होगा, भाजपा की जीत उतनी ही प्रचंड होगी।” इसी रणनीति के तहत अब पूर्व विदर्भ के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने हर जिले में मतदाता पंजीकरण प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है और मिशन 2025 को लेकर पूरी टीम मैदान में उतर चुकी है।

बैठक में गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर, संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, विधायक कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, दादाराव केचे, और मिलिंद नरोटे समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बावनकुले ने अपने संबोधन में कहा कि, “यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के भविष्य की लड़ाई है। इस लड़ाई को जीतने के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक मेहनत करनी होगी।”

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा की यह रणनीति आगामी पदवीधर चुनाव में कितनी प्रभावशाली साबित होती है और क्या पार्टी इस अभियान के जरिए मतदाताओं तक अपनी पैठ और मजबूत बना पाती है।

Bureau Report : Khabar 24 Express, Nagpur


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe