Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Pooja Khedkar का पिता Dilip Khedkar क्या कानून से बड़ा हो गया, ट्रक ड्राइवर अपहरण करके हो गया फरार, मांगी थी 2.5 करोड़ की रंगदारी

Pooja Khedkar का पिता Dilip Khedkar क्या कानून से बड़ा हो गया, ट्रक ड्राइवर अपहरण करके हो गया फरार, मांगी थी 2.5 करोड़ की रंगदारी

विवादित पूर्व IAS पूजा खेडकर के पिता क्या कानून से भी बड़े हो गए हैं?


जरा सी टक्कर लगी और ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया। मतलब उनके लिए कानून महज एक खिलौना बन गया है। पहले अपनी बेटी को फर्जी दस्तावेज के आधार पर IAS बनवाया, अब खुद कानून का मजाक बना रहे हैं।
क्या इन पैसे वालों के लिए कानून कोई खेलने की चीज़ है?
दिलीप खेडकर की लैंड क्रूज़र को हल्की टक्कर लगी, और उन्होंने ट्रक ड्राइवर को जबरन अपने बंगले पर ले जाकर कैद कर लिया।
जब पुलिस मदद के लिए पहुँची तो उनकी पत्नी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और खूंखार कुत्ते छोड़ दिए!
ये कैसी मानसिकता है? क्या कानून के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? आइए जानते हैं पूरी घटना…

यह मामला शनिवार शाम नवी मुंबई के मुलुंड-ऐरोली रोड का है।
एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक पूजा खेडकर के परिवार की लैंड क्रूज़र से हल्का टकरा गया।
इसके बाद कार में बैठे पूजा के पिता दिलीप खेडकर और उनके बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे ने ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद कुमार से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने कुमार को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर पुणे स्थित पूजा खेडकर के बंगले में ले गए।

रविवार को पुलिस ने ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया। नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी पंकज दाहाने ने बताया कि ट्रक ड्राइवर से एसयूवी के नुकसान की भरपाई कराने के लिए यह अपहरण किया गया।

पूजा की मां मनोरमा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को बंगले में प्रवेश करने से रोका। पहले तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी पुलिस स्टेशन आ जाएंगे, लेकिन बाद में साफ कह दिया – “जो करना है कर लो।”

जब पुलिस दोबारा पहुँची तो न आरोपी थे, न गाड़ी। आरोप है कि मनोरमा ने आरोपियों को भगाया और बंगले के बाहर दो खूंखार कुत्ते छोड़ दिए, ताकि पुलिस अंदर न जा सके।

सोमवार को पुणे और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर तलाशी ली। गेट बंद होने पर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया, लेकिन कोई नहीं मिला। मनोरमा खेडकर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की धारा 221 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

फिलहाल दिलीप खेडकर, उनके बॉडीगार्ड और मनोरमा की तलाश जारी है।

बताया जाता है कि पूजा खेडकर का परिवार भाजपा नेता पंकजा मुंडे से जुड़ा है। पिछले साल उनकी मां ने पंकजा मुंडे के पिता के नाम पर बने संस्थान को 12 लाख 12 हजार 12 रुपये का दान दिया था।

दिलीप खेडकर खुद एक पूर्व IAS अधिकारी हैं। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग में काम कर चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद राजनीति में सक्रिय हैं।

ऐसे में सवाल उठता है – क्या कानून सबके लिए बराबर है? या कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर मान बैठे हैं?

Bureau Report : Akash Dhake


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading