रिपोर्ट आकाश ढाके : महाराष्ट्र में हेल्थ सर्विसेज पूरी तरह ठप हो गई हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने गुरुवार को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। करीब 1.80 लाख डॉक्टर काम से दूर रहे। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं, जबकि ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और नियमित इलाज पूरी तरह बंद रहे।
डॉक्टरों का यह विरोध महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें होम्योपैथिक डॉक्टरों को भी रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार एलोपैथिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों को बराबर का दर्जा देने की कोशिश कर रही है, जो सीधा-सीधा मरीजों की जान से खिलवाड़ है।
हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने साफ कहा कि एलोपैथी डॉक्टर बनने के लिए पहले NEET पास करना पड़ता है, फिर साढ़े चार साल की MBBS पढ़ाई और उसके बाद तीन साल की MD या MS डिग्री करनी होती है।
इसके साथ लंबी इंटर्नशिप भी अनिवार्य है।
लेकिन सरकार होम्योपैथिक डॉक्टरों को सिर्फ छह महीने का एक शॉर्ट-टर्म कोर्स करवाकर एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दे रही है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express