Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bhagalpur में Adani को 1050 एकड़ जमीन सिर्फ 1 रुपए में, 10 लाख पेड़ कटेंगे, Congress ने उठाए PM Modi पर सवाल

Bhagalpur में Adani को 1050 एकड़ जमीन सिर्फ 1 रुपए में, 10 लाख पेड़ कटेंगे, Congress ने उठाए PM Modi पर सवाल

बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। गौतम अडानी को 1050 एकड़ जमीन सिर्फ 1 रुपए सालाना पर दी जा रही है और इसके लिए 10 लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे।

सबसे बड़ी बात यह है कि इन पेड़ों में से अधिकतर आम और लीची के पेड़ हैं। वहीं दूसरी ओर अब पीएम मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।

कैसे अडानी के लिए सारे नियम कानून ताक में रख दिए जाते हैं? चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती इलाके में सरकार ने गौतम अडानी की कंपनी को 1050 एकड़ जमीन 1 रुपए सालाना की लीज पर दे दी है। इस परियोजना के लिए आम व लीची के 10 लाख से अधिक पेड़ काटे जाएंगे।


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे जबरदस्ती कागज पर साइन कराए गए। कुछ लोग कह रहे हैं कि पहले पेंसिल से दस्तखत करवाए गए, बाद में उन्हें बदल दिया गया। विरोध करने पर पुलिस ने ही उन्हें थाने में बैठा लिया।


इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव से पहले अडानी को फायदा पहुँचाने के लिए आम जनता की जमीन और जंगल लुटे जा रहे हैं।


सबसे बड़ा सवाल यही है – जब पीएम मोदी बार-बार कहते हैं कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’, तो फिर यहाँ 10 लाख पेड़ किसके लिए काटे जा रहे हैं? क्या यह पर्यावरण के खिलाफ बड़ा अपराध नहीं है?


अब देखना होगा कि बिहार के चुनाव में यह मुद्दा कितना असर करेगा। आप क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट में बताइए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading