
रायबरेली जिले के थाना सरेनी क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। भोजपुर चौकी के अंतर्गत चन्द्रमणी खेड़ा बाजार के पास डंपर की टक्कर से ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई। डंपर गिट्टियों से लदा भोजपुर की तरफ जा रहा था और ऊंचगांव की ओर से आ रहा था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि खराब सड़क के कारण यह हादसा हुआ है, इसलिए प्रशासन और शासन सड़क की मरम्मत जल्द कराएंगे और आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक के परिजनों ने पूर्व विधायक की बात मानते हुए शव को सड़क से हटाया।
घटनास्थल पर PWD के असिस्टेंट इंजीनियर और भर्ती अधिकारी भी पहुंचे और सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। लालगंज सीओ गिरजा शंकर मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
क्राइम रिपोर्टर: अमर निर्मल
स्थान: रायबरेली, उत्तर प्रदेश
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7