
रिपोर्ट ओम सिंह ठाकुर | सौसर, मध्यप्रदेश : सौसर क्षेत्र में पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं की अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ सौसर थाने में पत्रकारों ने सांकेतिक धरना–प्रदर्शन किया।
पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
मोहन सरकार के दावों पर सवाल, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठे मुद्दे
प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा और हितों के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही मोहन सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया पर पत्रकारों को लेकर अभद्र टिप्पणी करना चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद जूनघरे और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी आशू जोगी द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सौसर क्षेत्र के पत्रकारों ने विरोध जताया। पत्रकारों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी भाजपा नेताओं द्वारा पत्रकारों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

48 घंटे में कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
धरना–प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने नारेबाजी कर कहा कि प्रेस की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “अगर प्रशासन ने तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।” पत्रकारों ने कहा कि भाजपा जैसे राष्ट्रीय दल के जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणियां करना निंदनीय है और इससे पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ेगा।
पार्टी नेतृत्व से अपेक्षा: पत्रकारों का सम्मान हो सुनिश्चित
पत्रकारों ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व समय रहते इस मुद्दे पर संज्ञान नहीं लेता तो भविष्य में इसका नुकसान भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मोहन सरकार से आग्रह किया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सौसर थाना प्रभारी ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजा जाएगा और मामले में कार्रवाई की जाएगी।
प्रेस की आज़ादी पर संकट, प्रशासन से त्वरित कदम की मांग
यह घटना न केवल पत्रकारों के अधिकारों पर हमला है, बल्कि यह प्रेस की आज़ादी के लिए भी गंभीर चुनौती है। पत्रकारों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि पत्रकारों के खिलाफ हो रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट : ओम सिंह ठाकुर, सौसर, पांढुरना (मध्यप्रदेश)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7