
खबर 24 एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट : सोशल मीडिया की दुनिया में फैशन और ट्रेंड्स के नाम पर रोज़ नए पेज सामने आते हैं, लेकिन कुछ पेज ऐसे होते हैं जो अपनी लोकप्रियता से सबका ध्यान खींच लेते हैं।
ऐसे ही एक पेज Nanki Butique By Jasleen (@nanki.boutique) ने महिलाओं के बीच खास पहचान बनाई है। इस पेज की मालकिन जसलीन अरोड़ा उर्फ चरणप्रीत कौर (@missjasleenarora, Profile Name Charanpreet Kaur) हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
खूबसूरत डिजाइनर सूट, लहंगे और अन्य फैशनेबल कपड़ों की वजह से यह पेज महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। लेकिन अब इस पेज पर बड़े फ्रॉड का आरोप लग रहा है!
क्या है नानकी बुटीक का असली चेहरा?
इस पेज पर मुख्य रूप से महिलाओं के लिए सूट, सलवार, लहंगे जैसे कपड़े बेचे जाते हैं। जसलीन अरोड़ा इन्हें पहनकर खुद प्रमोट करती हैं, और उनकी स्टाइलिश तस्वीरें देखकर कई महिलाएं बिना देर किए ऑर्डर कर देती हैं।
इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता देखकर कोई भी कहेगा कि यह पेज भरोसेमंद है, लेकिन अब सामने आया है कि वो ऑर्डर की हुई ड्रेस के पैसे तो ले लेती हैं।
लेकिन इसमें कुछ गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये हैं कि वो ऑर्डर बहुत लेट भेजती हैं, कुछ का आरोप है कि भेजती ही नहीं हैं तो कुछ का कहना है कि जो दिखाया जाता है असल में वो होता नहीं है।
फ्रॉड की शिकायतें: ऑर्डर आए गलत या फिर आए ही नहीं
@vatss_24 नाम की इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर नानकी बुटीक के खिलाफ लगातार वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में बताया गया है कि कैसे कई ग्राहकों को ऑर्डर या तो सही नहीं मिला या फिर मिला ही नहीं।
ज्योत्सना वत्स नाम की यूजर ने खुद अपने साथ हुई घटना साझा की है। उन्होंने बताया कि ऑर्डर देने के बाद काफी समय तक इंतजार किया, कई बार संपर्क किया, तब कहीं जाकर उन्हें ऑर्डर मिला लेकिन वो भी अधूरा और गलत। दुपट्टा गायब था, रंग भी अलग था। पैसे वापस मांगे गए, खूब मैसेज कॉल किए गए लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला।
ज्योत्सना वत्स ने इन सबका स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है। कई अन्य यूजर्स ने भी शिकायत की है कि ऑर्डर गायब हो गए या गलत सामान मिला।
वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
ज्योत्सना द्वारा शेयर की गई पहली वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे ऑर्डर में परेशानी हुई। इसके अलावा दो और वीडियो सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। वीडियो लिंक यहां देखें:
▶️ वीडियो 1 – ज्योत्सना वत्स का खुलासा
▶️ वीडियो 2 – अन्य ग्राहकों की शिकायतें (लिंक उपलब्ध होते ही अपडेट किया जाएगा)
▶️ वीडियो 3 – चैट स्क्रीनशॉट और ऑर्डर से जुड़ी दिक्कतें (लिंक उपलब्ध होते ही अपडेट किया जाएगा
सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल रहा है। कई महिलाएं ज्योत्सना का समर्थन कर रही हैं और नानकी बुटीक से जवाब मांग रही हैं।
नानकी बुटीक का जवाब – ज्योत्सना का पुराना वीडियो शेयर कर पलटवार

जैसे-जैसे यह मामला वायरल हुआ, नानकी बुटीक की तरफ से सीधे सफाई सामने नहीं आई। लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर ज्योत्सना वत्स का एक पुराना वीडियो शेयर कर दावा किया कि वह फ्री में ड्रेस पाने के लिए यह सब कर रही हैं।
इस वीडियो में ज्योत्सना सबवे फूड खाती नजर आती हैं। वो वीडियो में कहती हैं कि उन्होंने सबवे ऑर्डर किया था और उसमें से स्मेल आ रही है तो उन्हें रिफंड चाहिए… नानकी बुटीक ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि “ज्योत्सना फ्री में ड्रेस पाना चाहती हैं।”
वीडियो लिंक यहां देखें:
▶️ ज्योत्सना वत्स का पुराना वीडियो
हालांकि ज्योत्सना ने सफाई दी कि उन्होंने कई बार संपर्क कर ऑर्डर का सही सामान पाने की कोशिश की, लेकिन जो चाहिए था वैसा नहीं मिला और न ही पैसे वापस मिले।
स्क्रीनशॉट्स ने बढ़ाया विवाद
ज्योत्सना ने नानकी बुटीक से बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इनमें पैसे वापस करने में देरी, गलत ऑर्डर और अनदेखी के सबूत मौजूद हैं। वहीं नानकी बुटीक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर जवाब दिया है कि “ज्योत्सना ड्रेस भी रखना चाहती हैं और पैसे भी।”
उन्होंने ज्योत्सना वत्स को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह जानकारी उन्होंने अपने स्टेट्स में साझा की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर और चर्चा तेज हो गई है।
कौन सही, कौन गलत? मामला कोर्ट तक जाएगा
अब सवाल यही है — कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इस विवाद का फैसला केवल कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा। ज्योत्सना वत्स क्या नानकी बुटीक के खिलाफ शिकायत करेंगी या नानकी बुटीक ज्योत्सना पर कार्रवाई करेगी?
दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला आग की तरह फैल चुका है।
हम कर रहे हैं पूरी निगरानी
हम खबर 24 एक्सप्रेस की टीम इस पूरे विवाद पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही कोई नया अपडेट सामने आएगा, हम आपको सबसे पहले और सबसे भरोसेमंद तरीके से इसकी जानकारी देंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस टीम
अपने आसपास की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express