
“नागपुर E-Rickshaw Scam दिव्यांगों की उम्मीद टूटी”
नागपुर (Nagpur) में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से E-रिक्शा योजना (E-rickshaw Scheme) चलाई गई थी।
मकसद था कि दिव्यांग अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार कर सकें। लेकिन यह योजना अब परेशानी का सबब बन गई है।
E-रिक्शा लेने वाले दिव्यांगों का आरोप है कि बैटरी बार-बार खराब हो रही है, इंश्योरेंस और जरूरी कागज तक उपलब्ध नहीं कराए गए। नतीजा यह है कि जब दिव्यांग सड़कों पर रिक्शा चलाने निकलते हैं तो पुलिस उन्हें परेशान करती है।
Ammol D Walkke ने उठाई दिव्यांगों की आवाज
इस पूरे मामले को सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता Ammol D Walkke ने सामने लाया है। Ammol Walkke हर रविवार दिव्यांग जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जहां दिव्यांग अपनी समस्याएं बताते हैं।
E-रिक्शा की शिकायतें मिलने के बाद Ammol Walkke ने सीधे कंपनी और समाज कल्याण विभाग से जवाब मांगा, लेकिन किसी ने भी ठोस समाधान नहीं दिया।
सरकार की मंशा बनाम विभागीय भ्रष्टाचार
Ammol Walkke का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार दिव्यांगों के उत्थान के लिए गंभीर है, लेकिन विभाग और कंपनी की मिलीभगत से यह योजना भ्रष्टाचार में फंस गई है।
दिव्यांगों का आरोप है कि खराब रिक्शा की मरम्मत के लिए उन्हें नागपुर तक बुलाया जाता है। दूरदराज़ से आने वाले दिव्यांगों को 5000 रुपए तक किराया देना पड़ता है। सवाल यह है कि गरीब और दिव्यांग आखिर इतना खर्च कैसे उठाएंगे?
दिव्यांगों का दर्द और आंदोलन की चेतावनी
दिव्यांगों ने कहा – “ये मदद नहीं, बल्कि धोखा है।”
Ammol Walkke ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर विभाग और कंपनी ने अनदेखी की तो दिव्यांग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के नाम पर जेबें भरने वाले यह न भूलें कि दिव्यांगों का श्राप कभी व्यर्थ नहीं जाता।
खबर 24 एक्सप्रेस से खुलकर बोले दिव्यांग
.
.
.
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, नागपुर
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7