Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur: Icon Spa & Salon में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार, मालिक फरार

Nagpur: Icon Spa & Salon में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार, मालिक फरार

“नागपुर में एक और स्पा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शक्ति की सफलता”

नागपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।
राणा प्रताप नगर स्थित Icon Spa & Salon में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मसाज और ब्यूटी ट्रीटमेंट की आड़ में यहां देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा था।

ऑपरेशन शक्ति के तहत छापा

पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन शक्ति के तहत की गई। इस दौरान दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया था।
मौके से स्पा मैनेजर रंजीत रमेश हलदार (उम्र 47, निवासी कोलकाता) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ₹16,520 नकद भी जब्त किया।

मालिक और दूसरे मैनेजर पर केस दर्ज

इस केस में सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि स्पा मालिक गौरांग संतोष विश्वास और दूसरा मैनेजर जगदीश पाटिल अभी भी फरार हैं।
पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक मानव व्यापार प्रतिषेध अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

नागपुर में पहली बार नहीं

सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मामला नागपुर में पहली बार नहीं हुआ है।
पिछले कुछ सालों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट लगातार पकड़े जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

इस छापेमारी की कमान नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल के आदेश पर डीसीपी, एसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम ने संभाली।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओें को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उन्हें इस धंधे में फंसाते थे।

बड़ा सवाल?

अब सवाल ये है कि आखिर क्यों नागपुर में बार-बार स्पा और मसाज सेंटर सेक्स रैकेट का अड्डा बनते जा रहे हैं।
क्या प्रशासन सिर्फ छापेमारी तक सीमित है, या इस गंदे कारोबार की जड़ तक जाकर इसे खत्म करने की हिम्मत दिखाएगा?


Bureau Report: Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading