नागपुर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। पश्चिम बंगाल से आया हबीबुल मलिक, नागपुर में खुद को ‘लाल बाबा’ और ‘लाल मामा’ बताकर देवी का भक्त और तांत्रिक बन बैठा। लेकिन जब इसकी असलियत सामने आई तो लोग दंग रह गए।

आरोप है कि यह नकली बाबा हिंदू महिलाओं की आस्था के साथ गंदा खेल खेल रहा था। सावजी समाज की एक महिला ने उस पर दुष्कर्म और लव जिहाद रचने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि हबीबुल ने तंत्र-मंत्र और देवी-भक्ति के नाम पर महिला का विश्वास जीता और धीरे-धीरे उसके घर जाकर उसका शोषण करने लगा।
इतना ही नहीं, पूजा-पाठ के नाम पर वह महिला को डराता-धमकाता और यहां तक कि हथियार लेकर नग्न अवस्था में अपने अश्लील वीडियो भी भेजता था। महिला का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसका यौन शोषण किया बल्कि परिवार को जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी भी दी।
लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत दिखाई और नागपुर के पंचपावली पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी हबीबुल मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
Bureau Report: Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7