
नागपुर न्यूज़ | Manish Kumar Ankur Khabar 24 Express : महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। बावनकुले ने साफ कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर होंगे, जो पूरी तरह पारदर्शी और प्रमाणित है।
बावनकुले ने कांग्रेस को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर आपत्ति है तो कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची 1 लाख से अधिक बूथों पर सार्वजनिक की गई थी, लेकिन उस समय किसी भी कांग्रेस नेता ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की।
बावनकुले ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा –
जनता को लुभा रही बीजेपी की योजनाएँ
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी की जीत किसी वोट हेरफेर से नहीं, बल्कि जनता तक पहुँचाई गई लोककल्याणकारी योजनाओं की वजह से मिली है।
- लाडली बहना योजना से महिलाओं को फायदा हुआ।
- किसानों की बिजली बिल माफी से खेतीहर वर्ग को बड़ी राहत मिली।
इन योजनाओं ने ही बीजेपी के लिए जनता का विश्वास मजबूत किया।
कामठी क्षेत्र में बढ़े मतदाता
बावनकुले ने बताया कि कामठी विधानसभा क्षेत्र में 17 हजार बूथ बनाए गए और नए पंजीकरण के बाद 34 हजार नए मतदाता जुड़े। यह बढ़ी हुई संख्या लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है, न कि किसी गड़बड़ी का।
कांग्रेस पर करारा प्रहार
बावनकुले ने कहा कि चुनाव के 7 महीने बाद आपत्ति लेना कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट को दर्शाता है। “मतदाता सूची पर समय रहते आपत्ति दर्ज करने का अवसर होता है। अब राहुल गांधी सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।
ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, नागपुर (महाराष्ट्र)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7