मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने गई थी। लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जो सुनकर रूह कांप जाए।
अपने दोस्त के साथ पहाड़ पर घूमने गई युवती को क्या पता था कि वहां इंसान के रूप में भेड़िए इंतजार कर रहे होंगे। सीधी के जंगलों में एक युवती को अपने दोस्त के साथ जाना भारी पड़ गया। 4 इंसानी भेड़ियों ने उसके जिस्म को नोचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घटना चुरहट इलाके की है। दोनों बाइक से जंगल में पहुंचे थे, और वहां से पहाड़ की ओर पैदल चले गए।
अभी कुछ ही दूर गए थे कि चार युवक वहां आ धमके। तीन पैदल थे और एक बाइक पर।
इन दरिंदों ने पहले युवक-युवती से बदतमीज़ी शुरू की। दोनों गिड़गिड़ाते रहे, रहम की भीख मांगते रहे… लेकिन हैवानों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
उल्टा, उन्होंने युवक के सिर पर वार किया, बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया।
फिर युवती को जबरन जंगल के भीतर ले गए… और जो किया, उसे बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएं।

उस घने जंगल में युवती चीखती रही, चिल्लाती रही… लेकिन न कोई मदद को आया, न कोई सुन सका।
चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।
इस दौरान पीड़िता और उसके दोस्त के मोबाइल भी छीन लिए, ताकि मदद न मांग सकें।
सीधी पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
चुरहट एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना 5 अगस्त की दोपहर हुई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या इस देश में आम लोगों की सुरक्षा की कोई गारंटी बची है?
क्या बेटियां जंगल, पहाड़ या खुली हवा में घूम भी नहीं सकतीं?
सच तो ये है कि आज के भारत में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
हर गली, हर मोड़, हर जंगल और हर सड़क पर इंसान की शक्ल में भेड़िए घूम रहे हैं।
ये वो भेड़िए हैं, जो मौका मिलते ही मासूमियत को नोच डालते हैं।
अपने शहर की खबरों के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Nagpur crime, Cigarette Smoke Dispute Turns into Life Threatening