Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / PM Modi का China दौरा सवालों के घेरे में? अमेरिकी टैरिफ वार के बीच चीन के साथ नजदीकी?

PM Modi का China दौरा सवालों के घेरे में? अमेरिकी टैरिफ वार के बीच चीन के साथ नजदीकी?

चीन क्यों जा रहे हैं पीएम मोदी? जब हमारी ज़मीन ही सुरक्षित नहीं, तो क्या यह दौरा जायज़ है? चीन हमारे खिलाफ साजिश रचता है, हमारी जमीन हड़पता है और ऐसे में पीएम मोदी का चीन दौरा, क्या इससे सवाल खड़े नहीं होंगे?

जब देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं… जब चीन हमारी ज़मीन को हर दिन निगलता जा रहा है… तो ऐसे में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा वाजिब है?
31 अगस्त और 1 सितंबर को पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में हिस्सा लेने चीन जाएंगे। इससे पहले 30 अगस्त को वो जापान भी जाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और हमारे सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ कर रहा है, तब हमारे प्रधानमंत्री चीन क्यों जा रहे हैं?

क्या हम इतने मजबूर हो गए हैं कि अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच हमें चीन का सहारा लेना पड़ रहा है?

2020 की गलवान घाटी की वो घटना हम कैसे भूल सकते हैं जब हमारे जवानों ने चीन के सैनिकों से सीधी भिड़ंत ली थी? उसके बाद भी चीन सुधरा नहीं, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की मदद कर भारत को घेरने की कोशिश भी की।

अब ऐसे माहौल में पीएम मोदी का चीन दौरा क्या राष्ट्रीय हित में है?

अगर आज कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री होता और वो ऐसे हालात में चीन जाता तो क्या भारतीय जनता पार्टी चुप बैठती? क्या वो सवालों की बौछार नहीं करती?
तो अब जब सवाल सत्ता पक्ष से जुड़े हैं, तो चुप्पी क्यों?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में चीन में अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार में आ रही रुकावटें, उर्वरकों और दुर्लभ पृथ्वी धातुओं की सप्लाई जैसे मुद्दे उठाए। यानी एक तरफ हम चीन से सहयोग चाहते हैं… और दूसरी ओर वो हमारे सैनिकों के सामने आंख दिखा रहा है।

तो क्या अब भारत का झुकाव अमेरिका से हटकर चीन और रूस की ओर हो रहा है?
क्या ये रणनीतिक संतुलन है… या राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता?

इस पूरी स्थिति में सबसे अहम सवाल यही है —

क्या हमें पहले अपनी अर्थव्यवस्था और रक्षा को मजबूत नहीं करना चाहिए, बजाय ऐसे देशों की चौखट पर जाने के जो हमारी ज़मीन और सरहद को चुनौती दे रहे हैं?

.

.

.

.

खबरों या विज्ञापन के लिए संपर्क करें : +919654663551

.

.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading