
“हरिद्वार में मौत की सीढ़ियां
सरकार हादसे का इंतजार कर रही थी?”
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ का जिम्मेदार कौन?
क्या सरकार लोगों की मौत का इंतज़ार कर रही थी?
आखिर बिजली के तार क्यों खुले पड़े थे?
आखिर क्यों हादसे की जिम्मेदारी लेने से प्रशासन झाड़ रहा है पल्ला?
“हरिद्वार के पवित्र मनसा देवी मंदिर में रविवार की सुबह जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। भगवान की शरण में आए श्रद्धालु सीढ़ियों पर दम तोड़ते रहे… और प्रशासन अफवाहों की सफाई देता रहा! ये हादसा था या सिस्टम की सबसे बड़ी नाकामी? और क्या किसी ने वाकई वहां करंट फैलते हुए देखा?”
“सुबह 9 बजकर 15 मिनट… मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। आठ लोगों की मौत हो गई… 30 से ज़्यादा घायल हैं। हादसे की वजह? चश्मदीदों के मुताबिक—कुछ तारों में करंट दौड़ गया! लेकिन पुलिस ने इसे ‘अफवाह’ कहकर झाड़ दिया। सवाल उठता है—अगर करंट अफवाह था, तो भगदड़ कैसे मची?”
“जिस मंदिर में हर दिन हज़ारों श्रद्धालु आते हैं, वहां बिजली के तार क्यों खुले पड़े थे? हादसे की जगह से कुछ ही सीढ़ियां दूर थे श्रद्धालु… तभी करंट जैसा झटका लगा और भगदड़ मच गई। आखिर इतनी बड़ी भीड़ को बिना किसी व्यवस्था के क्यों चढ़ने दिया गया?”
“क्या सरकार और मंदिर प्रशासन को इस भारी भीड़ का अंदाज़ा नहीं था? क्या व्यवस्थाएं तब होती हैं जब लाशें गिन ली जाती हैं? प्रशासन किस बात का इंतजार कर रहा था – मौतें गिनने का?”
“गढ़वाल कमिश्नर बोले – ‘अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा हुआ।’ एसएसपी बोले – ’35 घायल, 8 की मौत’… और मुख्यमंत्री ने ‘मजिस्ट्रियल जांच’ का आदेश दे दिया। लेकिन असली सवाल यह है – भीड़ को कंट्रोल क्यों नहीं किया गया? क्या मजिस्ट्रियल जांच से वो आठ लोग वापस आएंगे?”
“हरिद्वार प्रशासन और उत्तराखंड सरकार को जवाब देना होगा! जब हादसे की पूरी आशंका थी, तो भीड़ को रोका क्यों नहीं गया? सुरक्षा के इंतज़ाम कहां थे? बिजली के तारों की जांच क्यों नहीं की गई?”
“जो लोग सिर्फ दर्शन के लिए आए थे, वो अब लौटेंगे ताबूत में। और अफसर बयान देंगे कि ‘भीड़ ज्यादा थी।’ क्या ऐसे हादसों की सिर्फ फाइलों में जांच होती रहेगी?”
सवाल पूछना ज़रूरी है… क्योंकि श्रद्धा का केंद्र अगर मौत का कारण बन जाए, तो दोष सिर्फ भीड़ का नहीं होता – सिस्टम का होता है। ये सवाल अब देश पूछ रहा है – क्या हादसा टाला जा सकता था? जवाब चाहिए… जिम्मेदारों से!
आप इस खबर के बारे में क्या सोचते हैं?
मनसा देवी पर भगदड़ का जिम्मेदार कौन है? आप किसे दोषी मानते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
साथ ही खबर को शेयर करना और चैनल को सबस्क्राइब करना न भूलें।
धन्यवाद।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Jagdeep Dhankhar resign from the post of Vice President