Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nana Patole के बिगड़े बोल! PM Modi पर विवादित टिप्पणी, विधानसभा में हंगामा, निलंबन की कार्रवाई

Nana Patole के बिगड़े बोल! PM Modi पर विवादित टिप्पणी, विधानसभा में हंगामा, निलंबन की कार्रवाई

नाना पटोले के बिगड़े बोल
मोदी किसानों के बाप नहीं हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सारी हदें पार कर दीं। किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नाना पटोले ने पीएम मोदी पर भी विवादित बयान दे डाला। मामला इतना गरमाया कि स्पीकर ने उन्हें दिनभर के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया।
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने किसानों के खिलाफ बयान दिए।

विपक्ष ने इन बयानों को किसानों का अपमान बताया और जोरदार विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने तो हद ही कर दी… वो स्पीकर के आसन तक पहुंच गए, राजदंड तक छूने की कोशिश की और माहौल बेहद गर्मा गया।

बात यहीं नहीं रुकी… नाना पटोले ने सदन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द बोल दिए। उन्होंने कहा…
“ऐसे प्रधानमंत्री का क्या करना… जो किसानों के सवाल पर चुप बैठा है।”
उनका यह बयान बीजेपी विधायकों को नागवार गुजरा और सत्ता पक्ष ने इस पर जमकर विरोध दर्ज कराया।

विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इसे गंभीर आचरण का उल्लंघन बताया। नाना पटोले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नाना पटोले के व्यवहार को शर्मनाक बताया और कहा कि


“ऐसे नेताओं से लोकतंत्र को खतरा है।”

विपक्ष ने किया बहिष्कार
नाना पटोले के निलंबन के विरोध में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पूरे दिन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विपक्षी नेता सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

अब नाना पटोले की सफाई आई सामने,
सदन से बाहर आकर नाना पटोले ने कहा…
“हम किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं… चाहे इसके लिए रोज निलंबन झेलना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।”

किसानों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष का ये टकराव आने वाले दिनों में और भी बड़ा हो सकता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या किसानों की असली समस्याओं का हल निकलेगा… या फिर नेता यूं ही सदन में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते रहेंगे?


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe