Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चंद्रशेखर बावनकुले ने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बड़ी बात

चंद्रशेखर बावनकुले ने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बड़ी बात

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है। पूरा देश गुस्से से भरा हुआ है और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं मोदी सरकार भी आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई के मूंड में नजर आ रही है।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आतंकियों के इस कायराना हरकत पर कड़ी निन्दा व्यक्त की है साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार आतंकियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि इस तरह की हरकत करने से पहले वे 100 बार सोचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है कि वे अपना दौरा छोड़कर वापस आए, बावनकुले ने कहा कि इससे साफ है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का काल अब नजदीक आ चुका है।

वहीं उन्होंने हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमले में मारे गए पीड़ित परिवारों के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनाएं साथ हैं। गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी इस हमले का बदला जरूर लेंगे साथ ही पीड़ित परिवारों की हर तरीके से मदद की जाएगी।

वहीं बावनकुले ने अपने X हैंडल पर महाराष्ट्र के मारे गए लोगों के लिए लिखा कि
“जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के दो पर्यटक दिलीप डिसले और अतुल मोने दुर्भाग्य से मारे गए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माणिक पटेल और एस. भालचंदराव महाराष्ट्र में ये दो पर्यटक घायल हैं। इस घिनौनी घटना में शहीद हुए देशवासियों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे मैं इनके परिवार के दुख में शामिल हूँ।
बावनकुले ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं और राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। प्रार्थना है कि इस घटना में घायलों के स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार हो।

साथ ही चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को भी रीट्वीट किया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading