
जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां आतंकवादियों ने बड़ी कायराना हरकत की है। बता दें कि अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया।इस हमले में 26 से ज्यादा पर्यटकों की मौत की खबर है, वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए।
हमले की सूचना के बाद तुरंत सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की। इसके बाद पीएम के निर्देश पर गृह मंत्री श्रीनगर पहुंचे हैं।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से पहलगाम 90 किलोमीटर दूर है, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पिछले साल 2024 में 35 लाख पर्यटक कश्मीर आए, जिनमें ज्यादातर भारतीय थे। हाल के वर्षों में भारत सरकार ने इसे स्कीइंग और गर्मियों की छुट्टियों के लिए बढ़ावा दिया है। 2023 में श्रीनगर में जी20 पर्यटन बैठक हुई, जिसे शांति और सामान्य स्थिति की वापसी का प्रतीक बताया गया। भारत अक्सर पाकिस्तान पर विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है, जिसे इस्लामाबाद खारिज करता है। हाल के वर्षों का सबसे घातक हमला 2019 में पुलवामा में हुआ था, जिसमें 40 पुलिसकर्मी मारे गए थे।
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को श्रीनगर रवाना हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह से बात की और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा। इसके तुरंत बाद वह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और कुछ वरिष्ठ अधिकारी गृह मंत्री के साथ हैं। श्रीनगर में शाह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल एक सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं। हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि हमले के लिए इस समय को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां ज्यादा पर्यटक आते हैं। आतंकवादी इस हमले से यह संदेश चाहते हैं कि वहां पर्यटक आना बंद कर दें। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भारत के दौरे को देखते हुए भी इस हमले के समय का चुनाव किया गया।
अब देखना होगा कि गृहमंत्री अमित शाह आतंकवादियों के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7