Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Amit Shah और Ravneet Singh Bittu को Punjab में जान से मारने की साजिश

Amit Shah और Ravneet Singh Bittu को Punjab में जान से मारने की साजिश

पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ साजिश रचने का खुलासा हुआ है। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक वाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पंजाब पुलिस भी हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला पंजाब के मोगा का है। यहां एक वाट्सएप ग्रुप जिसका नाम ‘वारिस पंजाब दे’ रखा गया है, ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को नुकसान पहुंचाने की बातचीत की जा रही थी। ग्रुप में यह चैट पंजाबी में हो रही थी। पुलिस के पास जैसे ही यह चैट पहुंची तो मोगा साइबर थाना पुलिस ने इसकी तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ग्रुप में जुड़े 20 से 25 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक मोगा और दूसरा खन्ना का रहने वाला है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पकड़े गए आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर ने बताया कि बीते दिन एक वाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री रणनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की बातचीत की जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 20 से 25 लोगों पर यूएपीए एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading