
भुसावल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा बडनेरा, मलकापुर, अकोला और बुरहानपुर स्टेशनों पर यात्रियों में सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न अनुचित गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
यात्रियों को अनाधिकृत रूप से पटरियाँ पार करने से रोकना और इसके खतरों के प्रति जागरूक करना। ट्रेन को रोकने हेतु बिना कारण चेन खींचने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देना। यात्रा के दौरान अपने सामान की निगरानी रखने के लिए यात्रियों को सतर्क करना। रेलवे परिसर में कचरा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करना।
इस जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसर में माइक के माध्यम से घोषणाएँ की गईं तथा यात्रियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कुछ स्थानों पर जनता के साथ प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर उन्हें नियमों की जानकारी दी गई।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे भी रेलवे नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, भुसावळ
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7