
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व आरएसएस के बड़े स्वयं सेवकों में शुमार संजय जोशी का जलवा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उनके चाहने वालों में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।
यही नहीं 2015 के बाद एक बार फिर संजय जोशी के पोस्टर दिल्ली में काफी संख्या देखने को मिल रहे है।
दरअसल संजय जोशी का 6 अप्रैल को जन्मदिन होता है। लेकिन इस बार हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके दिल्ली स्थित घर पहुंच गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों यानी 2 अप्रैल से कार्यकर्ता व भाजपा नेताओं का जमावड़ा संजय जोशी के घर पर लग रहा है।

दिल्ली स्थित गोल मार्केट के डॉक्टर लेन के घर में 6 अप्रैल की सुबह से ही हजारों लोग उन्हें शुभकामनाएं देने आ गए। वहीं इसे अजब सहयोग ही कहेंगे कि भाजपा के स्थापना दिवस पर ही संजय जोशी का जन्म हुआ था। आज संजय जोशी भाजपा के किसी पद पर नहीं है, लेकिन फिर भी देश के कौने कौने से हजारों कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उनसे मिलने दिल्ली आए। और अभी 3-4 दिन और भी नेताओं व कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है।
वहीं बता दें कि संजय जोशी के जबरदस्त संगठन कौशल और मिलनसार व्यवहार की वजह से कभी उन्हें भाजपा के भविष्य और संभावना के रूप में देखा जा रहा था।
लेकिन आज वे किसी भी पद पर नहीं होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके जन्मदिन से 5 दिन पहले से ही हजारों लोग उनसे मिलने दिल्ली आ चुके हैं और लोगों का आना लगातार जारी है।

बदले हुए हालत में संजय जोशी भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में भले ही किसी पद में नहीं है, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नजर नहीं आई है।
युवावस्था से संजय जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और काफी सक्रिय कार्यकर्ता, व स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने लग गए।
संघ के प्रचारक के रूप में उन्हें भाजपा के संगठन की मजबूती के लिए गुजरात क्षेत्र का दायित्व दिया गया।
बेहद विषम हालातो के बावजूद संजय जोशी ने अपने संगठन कौशल और मिलनसार व्यवहार से गुजरात में भाजपा को एक मजबूत जमीन तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
इसके बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के साथ 2001 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया।
इन दोनों ही प्रदेशों में तब लंबे समय से कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन संजय जोशी ने अपने संगठन कौशल और जमीनी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इन दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

आम कार्यकर्ता यह चर्चा करते हैं कि वे हर किसी से बेहद सहज और विनम्र भाव से मिलने के बाद उनका नाम जल्दी नहीं भूलते।
दिल्ली गोल मार्केट स्थित उनके घर के बाहर उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संजय जोशी का व्यक्तित्व कितना बेहतरीन और बेमिसाल रहा है।
उनके जन्मदिन के मौके पर जिस तरह कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई, यह बात आने वाले समय में उनके लिए संगठन में कई बड़े संभावनाओं के दरवाजे खोल रही है।
संजय जोशी का व्यक्तित्व बेहद ही साधारण व सरल स्वभाव का है। वे हर किसी से बड़े ही संजीदगी से मिलते हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले दिनों दिन बढ़ रहे हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7