
बिहार में 9 महीने बाद चुनाव हैं और ऐसे में वोटर्स को साधने के लिए वहां मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।
बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधायकों को शपथ दिलाई। बीजेपी कोटे से संजय सरावगी, सुनील कुमार और जीवेश मिश्रा ने मैथिली भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद थे।
नए मंत्रियों का चयन बिहार के विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किया गया है। बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल विस्तार के ज़रिए आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है। खासकर मिथिलांचल क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्री बनाकर बीजेपी इस क्षेत्र की लगभग 50 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह रणनीतिक कदम बीजेपी के लिए चुनाव में फायदेमंद साबित हो सकता है।
बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी (दरभंगा), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), जीवेश मिश्रा (जाले), कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर), विजय मंडल (अररिया, सिकटी), राजू सिंह (साहेबगंज) और मोती लाल प्रसाद (रीगा) शामिल हैं। इन सभी विधायकों का अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव है। इनकी नियुक्ति से बीजेपी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
वहीं बता दें कि 11-12 महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार टलता नजर आ रहा था। जिसे लेकर भाजपा की नाराजगी साफ देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि भाजपा के कोटे से 7 मंत्री बनें हैं जबकि जेडीयू की तरफ से कोई भी विधायक मंत्री नहीं बन रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7