
सैफ अली खान पर हमले को लेकर राजनीति हो रही है। विपक्ष आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है जिसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जबाव दिया है। उन्होंने अपने जबाव में सभी का मुंह बंद कर दिया है।
बता दें कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चाकू से किए गए हमले पर राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।
बावनकुले ने यह भी कहा कि मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर है। बुधवार देर रात बांद्रा में सैफ अली खान के फ्लैट में घुसे एक हमलावर ने उनपर चाकू से कई बार वार किए थे जिससे वे घायल हो गए थे। चिकित्सकों के अनुसार सैफ की आपातकालीन सर्जरी की गई और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
घटना के बाद कांग्रेस, NCP शरद पवार और शिवसेना यूबीटी सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि खान पर हमले से पता चलता है कि राज्य में फिल्मी हस्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिनके पास गृह विभाग भी है वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं।
वहीं नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेती है बावनकुले ने कहा कि सरकार और पुलिस ने हमले का संज्ञान लिया है तथा त्वरित कार्रवाई की।
प्रदेश भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमने देखा है कि अंबानीजी के आवास एंटीलिया के पास हुई घटना पर तत्कालीन सरकार का क्या रुख रहा था? हम इन घटनाओं की तुलना नहीं करना चाहते। लेकिन मुंबई एक सुरक्षित जगह है और देश का सबसे सुरक्षित शहर है। मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस सतर्क है और यह महत्वपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं होने पर उनका क्या रुख रहता है। हमारा गृहमंत्रालय उचित कार्रवाई कर रहा है।
रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर (एसोसिएट एडिटर, खबर 24 एक्सप्रेस)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7