Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur पहुंचा HMPV Virus, Corona की तरह तेजी से पांव पसार रहा है ये China Virus

Nagpur पहुंचा HMPV Virus, Corona की तरह तेजी से पांव पसार रहा है ये China Virus

HMPV Virus ने नागपुर में भी अपनी दस्तक दे दी है। Corona की तरह फैल रहा यह वायरस भारत में सबसे पहले कर्नाटक में आया इसके बाद राजस्थान के डूंगरपुर में इसका एक केस आया और अब ये वायरस नागपुर आ चुका है।

देश में HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नागपुर में भी इस वायरस के संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक इस वायरस का शिकार 7 लोग हो चुके हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि मामलों के बढ़ने से कोविड जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

बता दें कि इस वायरस ने भारत में अपनी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु,नागपुर और तमिलनाडु में दो-दो और अहमदाबाद में एक मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा था कि एचएमपीवी वायरस नया नहीं है और इसके बारे में कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह वायरस 2001 में पहली बार पहचाना गया था और तब से यह पूरी दुनिया में फैल रहा है. उन्होंने बताया कि एचएमपीवी वायरस श्वसन के माध्यम से हवा के द्वारा फैलता है और यह सभी आयु समूहों के लोगों को प्रभावित कर सकता है. विशेष रूप से सर्दी और बसंत ऋतु में इसका प्रसार ज्यादा देखा जाता है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जनता से अपील की थी कि वह एचएमपीवी वायरस को लेकर घबराएं नहीं. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है, यह पहले भी सामने आ चुका है और अब एक बार फिर यह अपना प्रभाव दिखा रहा है. इस संबंध में जल्द ही नियमों की घोषणा की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और मीडिया से अपील की कि वह केवल आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading