Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम से हुई ये बातें

प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम से हुई ये बातें

अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ काफी खुश नजर आ रहे हैं और ये खुशी उनके टूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
दिलजीत दोसांझ ने अपने म्यूजिकल टूर से देश के लोगों का दिल तो जीता ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को भी जीत लिया है।


हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा- ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘ यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की।’

पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

ब्यूरो रिपोर्ट : एंटरटेनमेंट डेस्क, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading