Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Fact Check: सावधान…पुराना कटा प्याज खाकर हो सकते हैं बीमार!! क्या है दावे की सच्चाई, जानें हमारी रिपोर्ट में

Fact Check: सावधान…पुराना कटा प्याज खाकर हो सकते हैं बीमार!! क्या है दावे की सच्चाई, जानें हमारी रिपोर्ट में

महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा उत्पादित होने वाला प्याज स्वाद के साथ अपने मेडिकल फायदों के लिए भी जाना जाता है। जहां यह ज्यादातर इंडियन रेसिपी का स्वाद बढ़ाता है, वहीं इसके सेवन से इम्युनिटी भी बेहतर होती है। लेकिन विटामिन सी, फोलेट और विटामिन बी6 से भरपूर प्याज फूड पॉइजनिंग की वजह भी बन सकता है।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यूट्यूब का एक वीडियो यह दावा कर रहा है। इसमें माना गया है कि काफी देर पहले कटे प्याज को खाने से पेट बुरी तरह खराब होने के साथ फूड पॉइजनिंग तक हो सकती है। प्याज को बहुतायत में इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इस दावे की पड़ताल की जानी तो जरूरी है। सजग फैक्ट चेक टीम की जांच में एक्सपर्ट ने क्या-क्या कहा, आपको जरूर जानना चाहिए।
तो आइए हम इस दावे की हकीकत से आपको रूबरू करवाते हैं।

एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कटी प्याज खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कटा प्याज वातावरण से बैक्टीरिया बहुत तेजी से एब्जॉर्ब करते हैं। फिर जब हम यह बैक्टीरिया वाले प्याज खाते हैं तो पेट खराब हो जाता है। कई बार इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग भी हो जाती है। वीडियो में तब प्याज न खाने की हिदायत दी गई है, जब इसे पहले से काटकर रखा गया हो।

लेकिन इस दावे की हकीकत तो कुछ और ही बयां करती है।
क्योंकि इस दावे के पीछे कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वहीं बता दें कि प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड नेचुरली बैक्टीरिया की बढ़त को रोकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ डायटीशियन का मानना है कि प्याज ही नहीं, अगर खाने के किसी भी फूड आइटम को गंदे वातावरण में रखा जाएगा या इन्हें गंदे बर्तन में स्टोर किया जाएगा तो बैक्टीरिया का संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। प्याज या खाने पीने के सामान को या कटे फल, सब्जी को खुले में न छोड़ने का सुझाव देते हैं।
हमारी फैक्ट चेक टीम की जांच में दावा खोखला यानी झूठा साबित हुआ है। बेहतर हाइजीन और रखरखाव का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading