
बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सबका दिल लूटनेवाली सनी लियोनी एक समय में फेम के अगले चरम पर थीं। सनी ने जब इंडस्ट्री में एंट्री ली, उसके बाद से ही उनकी किस्मत अचानक चमकी और उन्हें खूब सारी फिल्में ऑफर होने लगीं। लगे हाथ सनी ने कई आइटम सॉन्ग्स भी किए। वो अपने काम में इतनी माहिर थीं कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। यही कारण है कि एक वक्त में केवल सनी ही थीं, जो हर किसी की पहली पसंद हुआ करती थीं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनके करियर में अचानक ब्रेक लग गया। ये खुद उन्होंने बताया है कि आखिर लोग अब उनके साथ काम क्यों नहीं करना चाहते हैं।
पूजा भट्ट की ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) की सोशल मीडिया और देश भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक समाचार पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू में सनी ने खुलासा किया कि वह आज के समय में 2012 में फिल्मों में आने वाली सनी से बिल्कुल अलग इंसान हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पसंद करती हैं और सभी से मिले प्यार के लिए बहुत आभारी हैं।
Bollywood में उम्मीद के मुताबिक काम न मिलने पर सनी लियोन का दर्द भी छलका।
सनी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कुछ लोगों ने उन्हें मौका दिया जबकि कुछ ने ऐसा नहीं किया। उनके अनुसार बॉलीवुड में कुछ प्रोडक्शन हाउस और लोग हैं जो अभी भी उनके साथ काम करने से हिचक रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
सनी ने ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘रईस’, ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ और ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
बता दें कि करोड़ों कमा रही सनी ने छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि कनाडा में रहने के बावजूद उन्होंने तंगी झेली है।
हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए कहा कि कनाडा में रहते हुए भी उन्हें तंगी का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई में कमजोर थीं और माता-पिता के पास समय नहीं था. लेकिन उन्होंने हमेशा इंडिपेंडेंट बनने का सपना देखा।
वहीं पोर्न छोड़ने के बाद अच्छी जिंदगी जीने के लिए सनी भारत आ गईं लेकिन उनके पोर्न वाले टैग ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने गंदी फिल्में तो छोड़ दी लेकिन उनके मन के मुताबिक बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7