राजस्थान में चुनावी कवरेज, विज्ञापन या हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें, जगदीश तेली : +919887683893

राजस्थान के सीएम अपनी सोशल इंजीनियरिंग के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि कई बार कांग्रेस में टूट की खबर आई लेकिन हर बार संभाल ली गई। यहां तक कि विपक्ष भी अशोक गहलोत का मुरीद है।
लेकिन इस बार सीएम अशोक गहलोत ने ऐसी चाल चली है जिससे कि बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। एक ओर पीएम मोदी समेत तमाम बीजेपी के दिग्गज राजस्थान में ताबड़तोड़ सभाएं, रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम गहलोत बीजेपी का खेल बिगाड़ रहे हैं।
राजस्थान में भले कांग्रेस के बीच अंतर्कलह की खबरें कई बार सार्वजनिक हुई हों। लेकिन अशोक गहलोत ने उसे हर बार संभाल लिया है। लेकिन इस बार अंतर्कलह की खबरें कांग्रेस से नहीं बल्कि भाजपा के बीच से आ रही हैं। और इसका कारण भी अशोक गहलोत बन रहे हैं।
बीजेपी वैसे तो गुटबाजी या नेताओं की नाराजगी को जल्दी से बाहर आने नहीं देती है। लेकिन इस बार खबरें भले छन छनकर आ रही हों लेकिन जो भी आ रही हैं वो भाजपा के लिए परेशानी का सबब ला रही हैं। सीएम अशोक गहलोत ने खुलासा किया है कि भाजपा के अंदर सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। गहलोत ने कहा कि दूसरों के अंदर झांककर देखने वालों के घर में आग लगी हुई है और वो दूसरों की आग पर हाथ सेकना चाह रहे हैं। गहलोत ने दावा किया कि भाजपा के अंदर वसुंधरा राजे सिंधिया और पीएम मोदी के बीच झगड़ा अब अपने चरम पर है।
अशोक गहलोत ने बीजेपी में गुटबाजी को हवा दी है, उन्होंने मोदी-वसुंधरा राजे में झगड़े की वजह भी बताई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी में गुटबाजी को हवा दे दी है। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राजस्थान को बर्बाद करने में तुले है। दोनों नेताओं के बीच पुराना झगड़ा चल रहा है। इससे राजस्थान की जनता प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि जब गुजरात ने राजस्थान के हिस्से का पानी नर्मदा से दिया था। तब राजे ने सांचौर में मीटिंग बुलाई थी। पानी आने के उपलक्ष में इधर राजे मीटिंग कर रही थी तो उससे एक किलोमीटर दूर गुजरात में मोदी पानी देने के उपलक्ष में उद्घाटन कार्यक्रम कर रहे थे। मोदी और राजे के बीच झगड़ा तब से चल रहा है। इन दोनों के बीच चल रहे झगडे का खामियाजा राजस्थान वासियों को भुगतना पड़ रहा है। राजे की बनाई हुई ईआरसीपी योजना को मोदी राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर रहे हैं।
बता दें, वसुंधरा राजे को इस बार बीजेपी ने सीएम फेस घोषित नहीं किया है। बीजेपी इस बार मोदी के चहरे पर ही राजस्थान में चुनाव लड़ रही है।
वहीं बीजेपी और मोदी की इस घोषणा के बाद वसुंधरा राजे कैंप ने चुप्पी साध ली है। वसुंधरा राजे पूरी तरह से साइडलाइन है। सियासी जानकारों का कहना है कि सीएम गहलोत ने जानबूझकर बयान देकर बीजेपी में गुटबाजी को हवा दे दी है। गहलोत ने बीजेपी की कमजोर नब्ज पर हाध रख दिया है। सियासी जानकारों का मानना है कि फिलहाल यह देखना है होगा कि बीजेपी आलाकमान वसुंधरा राजे समर्थकों को टिकट देता है या नहीं। चर्चा है कि वसुंधरा राजे ने दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में अपने समर्थकों को पैनल भी दिया है। टिकट देने के लिए पैरवी की है। लेकिन बीजेपी ऐसा करने के मूड में दिख नहीं रही है।
वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने पूरे पांच साल तक सरकार को डिस्टर्ब रखा। वे हर बार सरकार गिराने की फिराक में रहे। इधर हमें राज्य सरकार को पारदर्शी तरीके से चलाने और लोगों को बेहतरीन योजनाएं देने के साथ-साथ इनके षडयंत्र से बचने के भी प्रयास करने पड़े। सीएम गहलोत ने कहा कि ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं हैं। लोकतंत्र में चुनी हुई सरकारों को गिराएंगे तो फिर चुनाव कराने का क्या मतलब रह जाता है। उन्होंने पूछा कि क्या आने वाले वक्त में ये लोग चुनाव कराना चाहते हैं या नहीं।
सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी मुझे गुजरात में बेवजह बदनाम करते रहे हैं। गहलोत ने कहा कि जब वे गुजरात कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर वहां कैंपेन कर रहे थे। तब पीएम मोदी कहते थे कि गहलोत गुजरात को पानी आने नहीं दे रहे हैं। गहलोत ने कहा कि वे तो मार्केटिंग के उस्ताद हैं लेकिन हम बातें कम और काम ज्यादा करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा है कि मैं कहना चाहता हूं कि हमारी योजनाएं बंद न की जाएं, झगड़ा वसुंधरा राजे और बीजेपी का है। उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। जब हमने उनकी योजनाएं बंद नहीं कीं, तो हमारी योजनाएं भी बंद न करें। रिफाइनरी का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया तो उसे क्यों रोका गया। हम चाहते हैं राजस्थान में प्यार-मोहब्बत और शांति रहे, कोई दंगा फसाद न हो।
बता दें कि चुनावी मौसम में राजस्थान में ताबड़तोड़ योजनाएं राज्यसरकार ला रही है और इसका सीधा फायदा यहां की जनता को मिलता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जिसकी सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर, हर वर्ग तक पहुंचा है। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में भी राजस्थान काफी आगे तक पहुंचा है।
ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, राजस्थान
राजस्थान में चुनावी कवरेज, विज्ञापन या हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : +919887683893
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7