
Actress Kanak Yadav जहां भी जाती हैं वहां लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। कनक यादव अभी हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची गईं थी यहां उन्हें एक बड़ा पुरस्कार भी मिला।
कनक यादव को “झारखंड आइकन अवार्ड” से नवाजा गया। यह पहली बार नहीं है जब कनक को इस तरह का कोई अवार्ड मिला हो। कनक को ढेरों अवार्ड मिल चुके हैं। कई मंचों पर उनकी सार्वजनिक प्रशंसा भी हो चुकी है।
खैर ये तो बात हुई अवार्ड की… अब आगे की कहानी और हम बता देते हैं। दरअसल कनक रांची अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गई थीं लेकिन अवार्ड शो खत्म होने के बाद वो रांची में घूमने निकल गई, उन्होंने सोचा था कि शायद कम लोग ही उन्हें यहां जानते होंगे। लेकिन ये तो उसके उलट हो गया। यहां उनके फैंस ने कनक को पहचान लिया और फिर जो हुआ वो आपके सामने है। कनक के चाहने वालों ने कनक के ऑटोग्राफ और सेल्फी लेनी शुरू कर दी। हर कोई कनक के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखा। भारी भीड़ जुटते देख कनक थोड़ी असहज भी हुईं। लेकिन कनक काफी सुलझी हुई और समझदार हैं साथ ही साथ सौम्यता कनक के अंदर कूट कूटकर भरी हुई है। तो कनक ने भी सिचुएशन को हैंडल करते हुए फैंस को समझाया और अपील की। कनक ने कहा कि अगर भीड़ ऐसे ही बढ़ती रही तो वो किसी से बात नहीं कर पाएंगी। पुलिस भी आ सकती है। आप सब अपने घर जाएं, वे जल्द ही दोबारा रांची आएंगी और आने से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल से बता देंगी, आप सब आएंगे तो अच्छा लगेगा। इसके बाद लोगों को कनक की बात पसंद आई और भीड़ छंटनी शुरू हो गई।
बता दें कि कनक ने कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है जिसकी वजह से कनक की फैनफॉलोइंग झारखंड में भी काफी अच्छी है।
कनक यादव बेहद ही खूबसूरत अदाकारा हैं। वे दिखने में जितनी अच्छी हैं, दिल की भी उतनी ही खूबसूरत हैं। यही वजह है कि कनक यादव अपने फैंस की चहेती हैं।
कनक अभी तो मुंबई वापस चली गई हैं लेकिन उन्होंने अपने फैंस से वायदा किया है कि वे जल्द ही सबको एक बड़ा सरप्राइज देंगी और उनके बीच एक बार फिर रांची में होंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट : एंटरटेनमेंट डेस्क, खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7