Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / एशियाई खेल 2023 : आज तीरंदाजी में मिला भारत को पहला स्वर्ण पदक, भारत की झोली में आए अबतक 82 पदक

एशियाई खेल 2023 : आज तीरंदाजी में मिला भारत को पहला स्वर्ण पदक, भारत की झोली में आए अबतक 82 पदक

एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन पहली बार इतना अच्छा जा रहा है। भारत अब तक 82 पदक अपने नाम कर चुका है। आज भारत को तीरंदाजी में भी पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।

एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।

  • भारत के पास कितने पदक
  • स्वर्णः 19
  • रजतः 31
  • कांस्यः 32
  • कुलः 82

स्पोर्ट्स डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading