दिल्ली-NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मंगलवार दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। इसका केंद्र नेपाल में था। बताया जा रहा है कि नेपाल में दो बार भूकंप आया है। पहला 2.25 बजे, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। दूसरा झटका 2.53 पर आया जिसकी तीव्रता 6.2 रहीं। उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस हुए हैं। इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है।

हरियाणा में मंगलवार को एक दिन में दूसरी बार भूकंप आया। पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी और चंडीगढ़ आदि में दोपहर बाद 2:50 पर झटके महसूस हुए। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले आज सुबह सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 11.06 सेकेंड पर भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र सोनीपत बताया जा रहा है। धरती के 8 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7