Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / मुजफ्फरपुर के आशुतोष शाही की हत्या को लेकर डॉ अरुण कुमार ने नीतीश सरकार पर बोला जबरदस्त हमला

मुजफ्फरपुर के आशुतोष शाही की हत्या को लेकर डॉ अरुण कुमार ने नीतीश सरकार पर बोला जबरदस्त हमला

21 जुलाई को मुजफ्फरपुर शहर में 4 बदमाशों ने मिलकर जबरदस्त मौत का तांडव किया था। इसमें शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो निजी अंगरक्षक को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं एक अधिवक्ता और एक बॉडीगार्ड बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसी को लेकर एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार आशुतोष शाही के परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंच गए उन्होंने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सरकार के संरक्षण में आशुतोष शाही की हत्या हुई है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश के राज में बिहार बेहाल है। माफियाओं और गुंडों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।

बता दें कि आशुतोष शाही मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर थे। वह 2019 में मुजफ्फरपुर लोकसभा से चुनाव भी लड़े थे। 2018 में हुए समीर कुमार हत्याकांड में भी उनका नाम आया था। समीर कुमार मुजफ्फरपुर शहर के पहले मेयर थे। इस कांड को लेकर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी और वह जेल से बाहर आ गए थे।

वहीं पुलिस के मुताबिक आशुतोष शाही हत्याकांड को लेकर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें आरोपित पूर्व पार्षद शेरू अहमद, विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
वहीं, तीसरे आरोपित अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन का पुलिस अभिरक्षा में पटना में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मृतक आशुतोष कुमार शाही के परिवार को सांत्वना देने के लिए दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंच गए। उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

मुजफ्फरपुर से खबर 24 एक्सप्रेस की यह रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading