Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Ajmer 92 को लेकर Actress Sweta K Mishra ने कह दी ये बड़ी बात

Ajmer 92 को लेकर Actress Sweta K Mishra ने कह दी ये बड़ी बात

Bollywood Actress Sweta K Mishra आजकल सुर्खियों में हैं। और वजह है स्वेता मिश्रा का Social Media में एक्टिव रहना। कभी सोशल मीडिया से दूर रहने वाली ये खूबसूरत हसीना आजकल सोशल मीडिया पर खूब छा रही है। इतना ही नहीं समय-समय पर कुछ सामाजिक मुद्दे उठाकर भी स्वेता सुर्खियों में आ जाती हैं।

अभी हाल ही में स्वेता मिश्रा ने Khabar 24 Express से अजमेर92 फ़िल्म के मुद्दे पर बेबाकी से बात की.. उन्होंने यह भी बताया कि फ़िल्म के अंदर क्या है और क्यों लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि स्वेता मिश्रा ने आखिकार अजमेर92 के बारे में ऐसा क्या कह डाला…

दरअसल Sweta K Mishra ने Khabar 24 Express से बातचीत करते हुए कहा कि वो आज बड़े ही Important टॉपिक पर बात करने जा रही हैं। स्वेता ने कहा कि आजकल हमारे समाज को हो क्या गया है। पहले केरला स्टोरी और अब अजमेर92 फ़िल्म का विरोध।
ऐसी फिल्मों का विरोध भारत में चंद लोग कर रहे हैं लेकिन क्यों? फ़िल्म का विरोध क्यों? फ़िल्म का मतलब होता है एंटरटेनमेंट, या कुछ ऐसी फिल्में जो लोगों की जागरूकता के लिए बनाई जाती हैं। केरला स्टोरी हो या अजमेर92, ये फिल्में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ जागरूकता के लिए भी बनी हैं और कहीं न कहीं सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। तो इन फिल्मों का लोग विरोध क्यों कर रहे हैं।


‘अजमरे92’ का टीजर मैंने देखा है और इसकी स्टोरी भी पढ़ी है। इस फ़िल्म में 1987 से लेकर 1992 के बीच अजमेर में लड़कियों से साथ होने वाले रेप और ब्लैकमेल की सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है। आप खुद टीजर में देख सकते हैं कि कैसे पहले लड़कियों का न्यूड फोटोशूट किया जाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। परेशान होकर कई लड़कियों ने अपनी जान ही दे दी थी। इस मामले में समाज के रखवाले और कई बड़े चेहरे शामिल थे। ऐसा नहीं है कि आज ये घिनोना खेल नहीं खेला जाता, आज भी बहुत से सफेदपोश ऐसा घटिया और घिनोना खेल खेल रहे हैं। लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

क्या किसी को उन लड़कियों की तकलीफ नज़र नहीं आई होगी, जिनके साथ बलात्कार हुआ, उनका यौन शोषण हुआ। अजमेर92 एक बेहतरीन फ़िल्म है आप जरूर देखें और देखें कि किस तरह भारत के एक शहर में लड़कियों के साथ बर्बरता हुई। जो आज भी जारी है।

स्वेता कहती हैं कि केरला स्टोरी में भी यही हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि हमारी बहुत सी फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं। जैसी घटना होती है उसमें उस स्टोरी को थोड़ा बड़ा चढ़ा कर और थोड़ा मसाला लगाकर दिखाई जाती है। अब इसका मतलब यह नहीं होता कि फ़िल्म की स्टोरी गलत है। बस किरदार बदल दिए जाते हैं, थोड़ा स्टोरी में बदलाव कर दिया जाता है बाकी फ़िल्म सच्ची स्टोरी के इर्द गिर्द ही घूमती है।

स्वेता ने कहा कि इन फिल्मों में भले मैंने कोई किरदार नहीं निभाया है लेकिन आप उन किरदारों को निभाने वाले लोगों के बारे में सोचिए। कितनी मेहनत लगी होगी। यह एक दिन का काम नहीं है। बस आपसे अपील है कि इस तरह की कोई फ़िल्म आये तो उसे एंटरटेनमेंट के जैसे लें। और फ़िल्म से अगर कुछ अच्छी बातें हैं तो उनसे सीख ले सकते हैं।

बता दें कि स्वेता मिश्रा बॉलीवुड में अब एक जाना माना नाम हैं। स्वेता की खूबसूरती के चारों ओर चर्चे हैं। स्वेता दिखने में जितनी खूबसूरत हैं वो दिल की भी उतनी ही अच्छी हैं। स्वेता के फैंस उनके लिए दीवाने हैं। स्वेता की स्माइल का क्या कहना, वो एक बार मुस्कुरा देती हैं तो उनके फैन्स के दिलों पर मानों फूलों की बरसात हो गयी हो। स्वेता एक्टिंग, डांसिंग, सिंगिंग सबमें बहुत अच्छी है। मतलब वो ऑलराउंडर हैं।
स्वेता इतनी प्यारी हैं कि किसी को भी उनसे प्यार हो जाये।

स्वेता जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट में दिखने वाली हैं। जिनका खुलासा वो जल्द ही करेंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, एंटरटेनमेंट डेस्क, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading