
नोएडा सेक्टर 16 फिल्म सिटी में बिना सुरक्षा इंतजाम के संचालित हो रहे फैशन शो में हादसा हुआ। जानकारों के मुताबिक लाइटिंग ट्रस (लोहे के जालनुमा खंभे) को ढीले और लापरवाही तरीके से बांधने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय प्रतिभागी रिहर्सल कर रहे थे। इस हादसे में ग्रेटर नोएडा की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी निवासी मॉडल 24 वर्षीय वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। वहीं आगरा निवासी मॉडल 35 वर्षीय बॉबी राज घायल हैं जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक गौर सिटी निवासी मृतक मॉडल वंशिका के परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर धारा 304 ए यानी गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आयोजक और लाइट सेटिंग करने वाले 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के उपरांत कार्रवाई करते हुए मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
आयोजन कही भी हो पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस को जानकारी दी जाती है। इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को आयोजकों ने कोई सूचना नहीं दी थी। आयोजन से पहले लाइटिंग ट्रस से जुड़े उपकरणों की जांच की जाती है और उसे सही कराया जाता है। ये बांधे गए उपकरण ढीले और अव्यवस्थित थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों की सुरक्षा का दायित्व आयोजकों का होता है। घायलों के लिए प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था यहां नहीं की गई थी। हादसे के 15 मिनट पर पुलिस को सूचना दी गई। इस कारण वंशिका को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। आयोजकों के पास इसका स्पष्ट डाटा नहीं है कि कितने लोग यहां आए थे. हादसे में तीन लोग घायल हुए या दो।

आयोजन कही भी हो पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस को जानकारी दी जाती है। इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को आयोजकों ने कोई सूचना नहीं दी थी। आयोजन से पहले लाइटिंग ट्रस से जुड़े उपकरणों की जांच की जाती है और उसे सही कराया जाता है। ये बांधे गए उपकरण ढीले और अव्यवस्थित थे. कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों की सुरक्षा का दायित्व आयोजकों का होता है। घायलों के लिए प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था यहां नहीं की गई थी. हादसे के 15 मिनट पर पुलिस को सूचना दी गई। इस कारण वंशिका को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई. आयोजकों के पास इसका स्पष्ट डाटा नहीं है कि कितने लोग यहां आए थे। और न ही यह मालूम है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट: कुमार कार्तिकेय, नोएडा
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7