Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आफताब पूनावाला की तरफ हैवान निकला दिल्ली का साहिल, श्रद्धा की तरह अपनी दोस्त साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी

आफताब पूनावाला की तरफ हैवान निकला दिल्ली का साहिल, श्रद्धा की तरह अपनी दोस्त साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी

दिल्ली का साहिल बना आफताब, उसने अपनी दोस्त के टुकड़े तो नहीं किए लेकिन जो किया वो टुकड़ों से कम नहीं था। साहिल ने साक्षी के ऊपर एक नहीं बल्कि 40 बार चाकुओं से हमला कर दिया। जब हैवान साहिल का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने साक्षी के ऊपर पत्थर दे मारा। इसके बाद उसने साक्षी के मृत शरीर पर लात घूंसे भी बरसाए।

यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन इसके अलावा वे लोग भी कैद हुए जो यह सब देखते हुए चुपचाप निकल रहे थे। किसी ने कुछ नहीं किया और उस हैवान साहिल को उसकी हैवानियत के लिए हौसला देने का काम किया। ये हैं दिल्ली के दिलवाले लोग। एक लड़की तड़प रही है। हैवान चकाओं से लड़की को गोंद रहा है लेकिन लोगों को देखिए, दिल्ली के दिलवाले को देखिए, मुकदर्शक बनें तमाशा देख रहे हैं। निकल रहे हैं।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी की एक गली… लोग आ-जा रहे हैं। अचानक एक लडका हाथ में कुछ लिए एक लड़की पर हमला करने लगता है। आसपास के लोग सहम जाते हैं, बचकर निकलने लगते हैं। वह युवक दनादन चाकू चलाता रहता है। एक… दो… तीन… चार… गिनती भूल जाएंगे। भीड़ तितर-बितर हो जाती है। लड़की निढाल हो चुकी है, इसके बावजूद युवक चाकू मारे जा रहा है। इतने से भी उसका मन नहीं भरता। एक पत्थर उठाता है और उससे लड़की को कुचलना शुरू कर देता है। करीब एक मिनट तक दिल्‍ली की इस गली में हैवानियत का नंगा नाच चलता है। फिर वह युवक वहां से जाता दिखता है मगर बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ सेकेंड में वह फिर लौटता है, लड़की को एक नजर देखता है। फिर एक बड़ा सा पत्थर उठाकर पूरे दम से फिर वार करना शुरू करता है। हैरानी इस बात की कि जब यह सिरफिरा बर्बरता दिखा रहा था, कई लोग उधर से गुजरे मगर किसी ने नहीं रोका।

बता दें कि शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक में रविवार रात नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग की पहचान शाहबाद डेरी के ई ब्लॉक की साक्षी के रूप में हुई है।

नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी।

पूरी खबर के मुताबिक नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। लड़की पर हमले का वीडियो इतना वीभत्स है जिसे हम दिखा नहीं सकते।

Delhi Crime News : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading